फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Grow cold, drizzle will be

और बढ़ेगी ठंड, होगी बूंदाबांदी

Sun, 29 Jan 2017 10:19 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sun, 29 Jan 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
Grow cold, drizzle will be
अलाव की व्यवस्था न होने से खुद ही लकड़ी जलाकर तापतेे श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
शनिवार की धूप के एक दिन बाद ही ठंड गलन लौट आयी। जिले में पछुआ हवा ने हर किसी को कंपाया। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक बूंदाबांदी हो सकती है, सोमवार को दिन में बदली का खेल चल सकता है। दिन भर ठंड व बर्फीली हवा का असर रेलवे-रोडवेज व निजी यातायात सेवाओं और उनके यात्रियों पर भी दिखा।
विज्ञापन


पछुआ हवा से मैदान में गलन बढ़ जाने से सभी कांपते रहे। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. पद्माकर त्रिपाठी बताते हैं कि रविवार जैसा मौसम तो सोमवार को होना था, लेकिन 28 जनवरी को बना पश्चिमी विछोभ व तेज पछुआ हवा चलने से एक दिन पहले ही जिले में पहुंच गया।
विज्ञापन


रविवार की शाम से बदली और सोमवार को बूंदाबांदी का अनुमान फेल हो गया है। हवा का रुख नहीं बदला तो अब रात में बूंदाबांदी हो सकती है और सोमवार को दिन में बदली-धूप रहने की संभावना है। इसके बाद तो मौसम साफ रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र कुमारगंज से बताया गया कि पछुआ हवा की गति बढने से मैदान में ठंड-गलन बढ़ गयी है। आर्द्रता बढ़कर 97 हो जाने तथा हवा तेज होने से अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े तीन डिग्री कम 19.5 दर्ज हुआ है। सोमवार को तापमान में और गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed