{"_id":"63504da9205a9252bc0f9da6","slug":"gram-pradhan-and-secreteary-makes-toilets-on-paper-faizabad-news-lko653663889","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: कागजों में ही बना दिए 38 शौचालय, निर्माण में 4.56 लाख रुपये का गबन, प्रधान व सचिव को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: कागजों में ही बना दिए 38 शौचालय, निर्माण में 4.56 लाख रुपये का गबन, प्रधान व सचिव को नोटिस
Thu, 20 Oct 2022 04:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 04:52 PM IST
सार
अयोध्या में शौचालय बनाने में साढ़े चार लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। मामले में नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
रुदौली ब्लाक की ग्राम पंचायत फगौली कुर्मियान में शौचालय निर्माण में चार लाख 56 हजार रुपये के गबन का खुलासा हुआ है। कागजों में 38 शौचालय बनाकर धनराशि हड़प ली गई। ग्राम प्रधान और सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। सही कारण न बताने पर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फगौली कुर्मियान गांव के ही निवासी हरिमोहन मिश्रा ने डीएम को शपथ पत्र देते हुए शौचालय निर्माण में किए गए फर्जीवाड़े की शिकायत की थी। जिसकी जांच करने के लिए डीएम ने ग्रामोद्योग अधिकारी व सहायक अभियंता द्वितीय बाढ़खंड अधिकारी अयोध्या को नामित किया था। मामले की जांच कर रहे अधिकारी जब गांव पहुंचे तो वेरिफिकेशन में 38 शौचालय सिर्फ कागजों में ही बने मिले। स्थलीय निरीक्षण में मौके पर शौचालय नहीं मिले। शौचालय निर्माण में धांधली का खुलासा जांच में सामने आया।
विज्ञापन
जांच टीम ने ग्राम प्रधान और सचिव को 4 लाख 56 हजार रुपये गबन करने का दोषी मानते हुए रिपोर्ट सौंपी गई। बीडीओ अखिलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले की टीम द्वारा की गई जांच में पाया गया कि गांव में 38 शौचालयों का निर्माण कराया ही नहीं गया। कागजों पर शौचालय बनाकर 4 लाख 56 हजार रुपये का गबन किया गया। मामले की जानकारी सामने आने पर प्रधान और सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। समय से जवाब न मिलने पर प्रधान व सचिव से रिकवरी की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन