{"_id":"3ec4378e523c24bed3123480a5789281","slug":"gorakhpur-capture-trophy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिताब पर गोरखपुर का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिताब पर गोरखपुर का कब्जा
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय बालिका इंटर कालेज के संयोजन में राज्य स्कूली वॉलीबाल प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हो गई। गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज और गोरखपुर मंडल ने प्रदेशीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के सभी वर्गों के खिताब पर कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता के समापन पर सांसद एवं उत्तर प्रदेश वॉलीबाल संघ के उपाध्यक्ष हरिओम पांडेय ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले में खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किया जाएगा। जिले में साई का बालिका वालीबाल खेल छात्रावास खुलवाने का ऐलान भी किया। इस मौके पर जिले के जिला ओलंपिक संघ के सचिव जितेंद्र सिंह, भरत लाल गुप्त, श्रीपाल सिंह, सालिग राम विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में गोरखपुर ने चित्रकूट मंडल को 3-1 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में फैजाबाद ने इलाहाबाद को 3-1 से 25-18, 25-20, 25-17 से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
बालक अंडर-14 वर्ग में गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज ने मेजबान फैजाबाद को सीधेे सेटों में 25-18, 25-19, 25-16 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में वाराणसी ने इलाहाबाद को 2-1 से 25-11, 18-25 से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बालिका अंडर 19 वर्ग के खिताबी मुकाबले में गोरखपुर स्पोर्ट्स कालेज ने लखनऊ मंडल को 3-1 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में इलाहाबाद ने झांसी को 3-1 से 25-18, 25-20, 25-17 से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बालिका अंडर-14 वर्ग में गोरखुपर स्पोर्ट्स कॉलेज ने मुरादाबाद को सीघे सेटों में 25-18, 25-19, 25-16 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में बरेली ने अलीगढ़ को 2-1 से 25-15, 25-9 से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।