फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Gift of 10 electric city buses to the city

Ayodhya News: शहर को 10 इलेक्ट्रिक सिटी बसों की सौगात

Mon, 27 Mar 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 27 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Gift of 10 electric city buses to the city
अयोध्या पहुंचीं इलेक्टि्रक सिटी बसों के निरीक्षण के दौरान नगर विकास विभाग के विशेष सचिव राजेंद्
अयोध्या। नगर निगम क्षेत्र में मंगलवार से 10 इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। यह बसें अयोध्या धाम डिपो पर पहुंच चुकी हैं। यहां पर अभी इनके चार्जिंग के लिए अस्थाई प्वॉइंट बनाए गए हैं। वहीं अयोध्या डिपो को प्राप्त आठ नई साधारण बसों का संचालन आज सोमवार से प्रारंभ होगा। नगर विधायक इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।अयोध्या शहर को प्रदूषण मुक्त करने के लिए ऑटो समेत अन्य डीजल सवारी वाहनों को बाहर किया जा रहा है। सुगम यातायात के लिए 10 इलेक्ट्रिक सिटी बसों का रविवार को नगर विकास विभाग के विशेष सचिव राजेंद्र पैंसिया ने निरीक्षण किया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता, वागीश शुक्ला व परिहवन विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। इन बसों का संचालन मंगलवार से शुरू होगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल रंजन ने बताया कि यह बसें अयोध्या धाम बस स्टेशन से छह रूट पर चलेंगी। पहला रूट इस्माइलपुर तक, दूसरा कटरा भूपचंद तक, तीसरा फिरोजपुर, चौथा राजेपुर तक, पांचवां मैनुद्दीनपुर व छठवां रूट सरियावां तक होगा। उन्होंने बताया कि अयोध्या डिपो को जो आठ नई बसें प्राप्त हुई हैं। वो प्रदेश के विभिन्न रूट पर चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed