{"_id":"581b70954f1c1bad31437935","slug":"gas-cylinder-exploded-in-the-house-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में फटा गैस सिलेंडर, तीन जख्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में फटा गैस सिलेंडर, तीन जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 03 Nov 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
गैस सिलेंडर में धमाके बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र पटरंगा के मलकयनपुरवा में गुरुवार की भोर एक घर में रखे घरेलू गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। यह विस्फोट इतना तेज था कि घर की दीवार टूटकर बिखर गईं और छत उड़ गई। विस्फोट की चपेट में आने से घर में मौजूद दो बच्चों समेत एक वृद्ध महिला घायल हो गई।
सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरनपुर में भर्ती कराया गया है। मलकयनपुरवा ग्राम के मजरे पुराय गांव में भोर के वक्त वकील पुत्र हकीक के घर रखे घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। इस विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास रहने वाले लोगों के होश उड़ गए और सभी की नींद टूट गई।
सिलेंडर फटने से घर में मौजूद सबितुल निशा (60), मो. आवेश (14) व अमीना खातून (8) गंभीर रूप से घायल हो गए। घर की दीवार टूटकर बिखर गई, छत उड़ गई और घर में रखा सामान टूट-फूट कर बिखर गया। कुछ ही देर में आसपास के तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
हर कोई घर का मंजर देख हैरान था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे हाईवे चौकी प्रभारी सुधांशु रंजन यादव ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरनपुर रुदौली भेजवाया। जहां पर तीनों घायलों का उपचार किया जा रहा है।
स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. मदन वरनवाल ने बताया कि तीनों घायलों की हालत खतरे से बाहर हैं। गृहस्वामी ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व गैस सिलेंडर भरवाकर लाए थेे, जो घर में ही रखा था। विस्फोट कैसे हुआ इसका पता नहीं चल सका है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।