{"_id":"5ddeacfc8ebc3e54b121a2e8","slug":"fraud-faizabad-news-lko4946065162","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन दोगुना करने वाली कंपनी के छह संचालकों के पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन दोगुना करने वाली कंपनी के छह संचालकों के पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रकम दोगुनी करने वाली आगरा के मारुति प्लाजा, संजय पैलेस स्थित बीन इस्ट्रीब्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी और संपत्ति के गलत इस्तेमाल का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। यह मुकदमा खंडासा थाना क्षेत्र के इंछोई पूरे कोदलहिया निवासी महेश दूबे की तहरीर पर दर्ज हुआ है।
महेश ने पुलिस की दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि कंपनी संचालकों ने धोखाधड़ी कर परिवार के कई सदस्यों की अलग-अलग आईडी से 13 लाख तीन हजार रुपये दस माह में दोगुनी करने की शर्त पर अगस्त 2018 में जमा करा लिये थे। जिसका 2.5 प्रतिशत सप्ताह की दर से ऑनलाइन कमीशन आता था।
मई 2019 से कमीशन आना बंद हो गया तो प्रार्थी सात निवेशकों के साथ कंपनी के एमडी के घर मथुरा पहुंचा, जहां पर प्रार्थी को धमकाकर भगा दिया लेकिन सदमे में प्रार्थी बेहोश हो गया तो घबराकर एमडी ने भतीजी के नाम का एक चेक दिया जो दो बार बाउंस हो गया।
विज्ञापन
तहरीर में बताया गया है कि चंद्रपाल तिवारी निवासी अछोरा ने ही कंपनी का कारोबार समूचे तहसील क्षेत्र में लोगों को स्थानीय निवासी बताकर करोड़ों रुपये जमा कराया। जब पैसा आना बंद हो गया तो दूसरी कंपनी कोहिनूर ओरम ट्रेंड वर्ल्ड प्रा. लिमिटेड खोलकर निवेशकों से पैसा जमा कराने का दबाव डालने लगे।
कहने लगे कि पुरानी कंपनी से पैसा नहीं मिलेगा। इसमें नई आईडी लीजिए और पैसा जमा कीजिए, तब पुराना भुगतान मिलेगा। आईडी न लेने की वजह से भुगतान नहीं मिल रहा है।
प्रकरण में कंपनी संचालक राहुल शर्मा, विकास शर्मा, हेमंत यादव निवासी मथुरा सोनू व राजकुमार पता अज्ञात तथा चंद्रपाल तिवारी निवासी अछोरा थाना इनायतनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। खंडासा थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।