फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Four sets of three underground columns of piling testing will be prepared

पाइलिंग टेस्टिंग के तीन-तीन भूमिगत स्तंभों के तैयार होंगे चार सेट

Wed, 23 Sep 2020 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Four sets of three underground columns of piling testing will be prepared
अयोध्या। राममंदिर के लिए नींव खोदने से पहले शुरू हुई टेस्ट पाईलिंग के तहत तीन-तीन भूमिगत स्तंभों के चार सेट तैयार किए जाने हैं। जिसमें से अब तक दो तैयार हो चुके हैं और तीसरे सेट का भी एक पिलर बनकर तैयार हो चुका है। जब चारों सेट तैयार हो जाएंगे तो सभी का एक साथ आईआईटी चेन्नई के विशेषज्ञ परीक्षण करेंगे उसकी रिपोर्ट के आधार पर राममंदिर की नींव के लिए स्थाई पाइलिंग का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि पहला और दूसरा सेट मूल मंदिर के परिधि से बाहर बनाया जा चुका है। जबकि तीसरा सेट मध्य भाग में तैयार किया जा रहा है। राम मंदिर सौ मीटर गहरी और और एक मीटर व्यास की 1200 पाइलिंग पर टिका होगा। उन्होंने बताया कि 12 टेस्ट पाइलिंग का निर्माण कराया जा रहा है। जो चार सेट में तैयार किए जा रहे हैं। अब तक सात टेस्ट पाइलिंग का निर्माण पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

इसी सप्ताह के अंत तक बाकी पांच का निर्माण हो जाना है। सैकड़ों फीट गहरी खुदाई के साथ टेस्ट पाइलिंग में विशेष तकनीक से आईआईटी चेन्नई के विशेषज्ञों द्वारा बताए गये सीमेंट-गिट्टी का मिश्रण डाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर की मजबूती पर है सर्वाधिक फोकस
टेस्ट पाइलिंग पर लगभग उतना ही भार दिया जाएगा, जितना भार राम मंदिर में प्रयुक्त होने वाली शिलाओं का होगा। शिलाओं के भार से टेस्ट पाइलिंग में होने वाला परिवर्तन निर्माण की आधुनिकतम तकनीक से रिकॉर्ड किया जाएगा। इसी के आधार पर चेन्नई स्थित एलएंडटी के मुख्यालय पर तकनीकी विशेषज्ञ अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। डॉ. अनिल मिश्र बताते हैं कि हमारा सर्वाधिक फोकस मंदिर की मजबूती पर है। यह सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है कि मंदिर एक हजार से अधिक वर्ष तक अक्षुण्ण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed