{"_id":"60afdba18ebc3e282f500d0b","slug":"focus-on-development-plan-of-ramnagari-as-soon-as-corona-infection-subsides-faizabad-news-lko5798493122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण के घटते ही रामनगरी की विकास योजना पर फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण के घटते ही रामनगरी की विकास योजना पर फोकस
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में कोरोना के संक्रमण के कम होते ही रामनगरी की विकास योजनाओं को पंख लगाने की कवायद शासन स्तर पर शुरू हो गयी है। प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार विकास कल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने अयोध्या आ रहे हैं।
वो अयोध्या के विजन डॉक्यूमेंट के साथ 10 प्रमुख योजनाओं के डीपीआर बनने की प्रगति जानेंगे। इसके साथ ही वो वैदिक कॉन्सेप्ट पर बन रही ग्रीन सिटी का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।
अयोध्या विकास प्राधिकरण के वीसी विशाल सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार अयोध्या की विकास योजनाओं में ग्लोबल कंसल्टेंट टीम की मदद से आध्यात्मिक मेगा सिटी का प्लान तैयार करा रही है।
विज्ञापन
इसमें शहर की सड़कों से लेकर ग्रीन सिटी, सरयू के दोनों किनारों पर रीवर फ्रंट, पर्यटन केंद्र, पांच व चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग का विकास, सोलर सिटी का प्लान सहित 10 प्रमुख डीपीआर बनाये जाने हैं।
इसके अलावा अयोध्या का विजन डॉक्युमेंट भी बनाया जाना है। इस कार्यों में ग्लोबल कन्सल्टेंट टीम एलईए, सीपी कुकरेजा व एलएंडटी लगी है। वैसे तो हर माह इनके कार्यों की समीक्षा शासन की ओर से की जाती रही है।
पिछले एक माह में तेज हुए कोविड संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन में समीक्षा नहीं हो पाई थी। जैसे ही कोविड का प्रभाव कुछ कम हुआ है शासन स्तर पर अयोध्या की विकास योजनाओं को लेकर कवायदें तेज हो गईं हैं।
इसमें शनिवार को अयोध्या के विकास कार्यों की समीक्षा करने प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार आ रहे हैं। वो अयोध्या में बनने वाली ग्रीन सिटी के साथ विजन डॉक्युमेंट समेत 10 प्रमुख डीपीआर की प्रगति को जानेंगे।
इसके अलावा अयोध्या में हो रहे भूमि अधिग्रहण का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। अयोध्या के विकास में प्रमुख भूमिका निभाने वाले 10 डीपीआर के बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
शहर की प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण व राममंदिर को जोड़ने वाली सड़कों का डीपीआर तैयार है। लोक निर्माण विभाग के पूर्व एक्सईन गजेंद्र रविकुल की कोरोना के कारण हुई मृत्यु के चलते कार्य फाइनल स्टेज पर जाकर रुक गया है।
इसके अलावा वैदिक सिटी, मिनी मास्टर प्लान समेत पांच प्रमुख डीपीआर जून के आखिरी हफ्ते तक तैयार हो जाएंगे। इन सभी कार्यों की समीक्षा की जानी है।
इसके अलावा परिक्रमा मार्ग समेत अयोध्या के अन्य विकास कार्यों का डीपीआर जुलाई माह में बनकर तैयार होगा। उम्मीद है कि जल्द ही मुख्यमंत्री की समीक्षा के बाद सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य शुरू होगा।