फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Five Pradhan and one bdc Member Elected

-पांच प्रधान और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के परिणाम घोषित

Mon, 08 Jul 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Five Pradhan and one bdc Member Elected
अयोध्या। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में सोमवार को डाले गए वोटों की गिनती सुरक्षा के बीच कराई गई। जिले के सभी पांच प्रधानों और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के चुनाव परिणाम रिटर्निंग अफसरों ने घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मसौधा प्रतिनिधि के मुताबिक, ब्लॉक क्षेत्र के तीन ग्राम पंचायतों के प्रधान पर के लिए मतदान कराया गया था। चुनाव में दो नए प्रधानों ने जीत दर्ज कराई तो एक सीट पर पूर्व प्रधान की पत्नी ने मैदान मार लिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सिड़िहिर में पवन कुमार को (403) मतों से विजयी घोषित किया गया। इन्हें कुल 880 मत प्राप्त हुए थे। इनके निकटतम प्रतिद्वंदी अरुण कुमार को (477) मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सुरेश कुमार (102) मत मिले। यहां 20 मत अवैध रहे। ग्राम पंचायत दोस्तपुर में खुशनुमा बानो समेत पांच प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव के बाद खुशनुमा बानो (313) को निर्वाचित घोषित किया गया।
इसके अलावा प्रगति वर्मा को (155), निर्मला को 123, कृष्णा देवी को 109, अख्तरुल निशा को 59 वोट मिले। यहां छह मत अवैध रहे। ग्राम पंचायत पोरा में पूर्व प्रधान स्वर्गीय केशव प्रसाद की मृत्यु के बाद रिक्त हुए प्रधान पद के चुनाव में उनकी पत्नी धनपता देवी विजयी घोषित की गई।
धनपता देवी को 471 मत, रवि वर्मा को 355 वोट मिले। यहां सात मत अवैध घोषित किए गए। मतगणना अधिकारी बीके वर्मा ने बताया की ग्राम पंचायत सिड़िहिर में पवन कुमार विजयी रहे।
जबकि ग्राम पंचायत दोस्तपुर में खुशनुमा बानो और ग्राम पंचायत पोरा में पूर्व प्रधान स्वर्गीय केशव प्रसाद की पत्नी धनपता देवी विजयी घोषित हुई हैं।
मवई प्रतिनिधि के मुताबिक, ब्लॉक क्षेत्र के सुल्तानपुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान की मृत्यु के बाद रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव कराया गया। सोमवार को मवई ब्लाक सभागार में हुई मतगणना में विनोद कुमार रावत ने 59 मतों से बाजी मार ली।
उन्हें कुल 408 मत प्राप्त हुए। उनके प्रतिद्वंदी रामलली को 349 मतों से संतोष करना पड़ा। तीसरे नंबर पर सुंदरलाल को 311 मत मिले तो रामावती को महज 216 मत ही प्राप्त हो सके।
बताया कि कुल 54 मत अवैध घोषित किए गए है। मतगणना केंद्र पर तैनात बतौर मजिस्ट्रेट तहसीलदार रुदौली शिवप्रसाद ने बताया कि बीते शनिवार को हुए मतदान में 1338 मतदाताओं ने वोट डाले थे।
पूराबाजार प्रतिनिधि के मुताबिक, पूराबाजार ब्लॉक के ग्राम माझा बरेहटा में प्रधान पद पर हुए उपचुनाव में गीता देवी विजयी हुई। निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि चुनाव में कुल 1101 वोट डाले गए थे।
इसमें 53 मत अवैध घोषित किए गए। विजयी प्रत्याशी गीता को 505 मत, चमेली को 438 और राम सवारी को 105 मत मिला। गीता देवी को 67 मतों से विजयी घोषित किया गया।

मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक, मिल्कीपुर ब्लॉक के ग्राम मजनाई में रिक्त हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव में तारावती चौरसिया को 51 मतों से विजयी घोषित की गई।
उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी उमादेवी यादव को 360 मत प्राप्त हुए। निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि 19 मत अवैध घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed