फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya Murder News Five people of the same family murdered in Ayodhya

Ayodhya Murder: संपत्ति विवाद में एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्ममता से हत्या, आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 23 May 2021 08:48 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 May 2021 08:48 PM IST
सार

अयोध्या जिले में हुई एक भयावह वारदात में संपत्ति के विवाद में एक भांजे ने अपने मामा सहित परिवार के पांच सदस्यों की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात से सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन
Ayodhya Murder News Five people of the same family murdered in Ayodhya
मृतक राकेश व मृतका ज्योति। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इनायतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरिया निसारु गांव में शनिवार देर रात भांजे ने अपने मामा-मामी सहित उनके तीन मासूम बच्चों की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या की इस जघन्य वारदात का कारण ननिहाल की संपत्ति का विवाद बना। वारदात की सूचना पर रात में ही डीएम अनुज कुमार झा, एसएसपी शैलेश पांडेय समेत कई थानों की पुलिस पहुंची और घटनास्थल की जांच की। 

विज्ञापन


एडीजी जोन एसएन साबत व आईजी अयोध्या परिक्षेत्र डॉ. संजीव गुप्ता भी रविवार सुबह मौके पर पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। पुलिस ने मृतक के ससुर भगवानदीन निवासी तारुन की तहरीर पर बहन-बहनोई, भांजे व उसकी पत्नी पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से आरोपी की पत्नी, मां व पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने रविवार दोपहर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया, इस दौरान आरोपी के दोनों पैर में पुलिस की गोली लगी। पवन द्वारा की गई फायरिंग में सिपाही के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन


इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरिया निशारू गांव में राकेश कुमार प्रजापति (35), उसकी बहन शेषमता, बहनोई रामराज, भांजा पवन कुमार व उसकी पत्नी ममता के साथ एक ही मकान में रहते थे। भांजा पवन अपनी नानी भानमती की संपत्ति में आधा हिस्सा चाह रहा था। इसको लेकर मामा-भांजे में विवाद भी चल रहा था। भांजे पवन ने शनिवार देर रात अपने मामा राकेश के समूचे परिवार को ही रास्ते से हटा देने की ठानी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने एक धारदार हथियार से सबसे पहले बर्तन साफ कर रही अपनी मामी ज्योति का गला रेत दिया। इसके बाद उसने उनकी 11 वर्षीय बेटी अंशिका तथा दो मासूम बेटों शक्ति (8) तथा ध्रुव (4) की निर्ममता पूर्वक गला रेतकर हत्या कर दी। उसने मासूम बच्चों पर इस कदर धारदार हथियार से वार किया कि उनके हाथ पैर तक अलग हो गए थे। 

इसके बाद पत्नी ममता के मोबाइल से फोन कर अपने मामा राकेश कुमार जो कि गांव में किसी के दरवाजे पर बैठे थे, को यह कहते हुए बुला लिया जल्दी आओ मामी हमारे परिवार से लड़ झगड़ रही हैं। इस पर राकेश अपने दरवाजे पहुंचा और जैसे ही उसने घर के अंदर प्रवेश किया कि दरवाजे की आड़ में छिपे उसके भांजे पवन ने उसके ऊपर धारदार हथियार से घातक वार कर दिया और जब वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद उसने अपने मामा के गले में कई वार कर मार डाला। वारदात के बाद पवन मौके से भाग निकला। 

पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के भाजपा विधायक

वारदात की सूचना पाकर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय रात में ही मौके पर पहुंचे। पांचों मृतक का शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेजा। एडीजी जोन एसएन साबत व आईजी जोन डॉ. संजीव गुप्ता ने भी रविवार सुबह  मौके पर पहुंचकर जांच की। एडीजी ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। 

एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि मृतक के ससुर भगवानदीन निवासी गौरा थाना तारुन की तहरीर पर मुख्य आरोपी पवन कुमार, उसके पिता रामराज, मां शेषमता व पत्नी ममता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पिता, मां व पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी की तलाश में क्राइम ब्रांच, एसओजी समेत पांच टीमें लगाई गई थीं। इनमें एक पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में रविवार को दिल्ली के लिए भी रवाना हुई। 

वहीं, रविवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पवन को कुचेरा बाजार के पास स्थित जंगल में घेर लिया। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके दोनों पैर में पुलिस की गोली लगी है। आरोपी पवन ने भी फायरिंग की थी। जिसमें सिपाही राज बहादुर यादव के पैर में गोली लगी है। बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गांव में एहितयात फोर्स तैनात कर दी गई है।

पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के भाजपा विधायक
इनायतनगर थाने के बरुआ निसारु गांव में हुई पांच लोगों की निर्मम हत्या के मामले में सुबह से शाम तक पांचों मृतकों का पोस्टमार्टम न होने पर स्थानीय विधायक गोरखनाथ बाबा ने नाराजगी जताई है। इसे जिला प्रशासन की लापरवाही करार देते हुए वह पोस्टमार्टम हाउस में धरने पर बैठ गए। उन्होंने जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शनिवार रात में ही पांचों शव पुलिस की कस्टडी में आ गए थे। बावजूद इसके सुबह से अभी तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। कहा कि बीजेपी के शासन काल में इस तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। इससे पूर्व विधायक गांव पहुंच कर पूरे परिवार की हत्या किए जाने पर दुख प्रकट किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed