{"_id":"640e1f220153e33835017234","slug":"five-patients-with-influenza-like-symptoms-admitted-in-district-hospital-faizabad-news-c-13-1-124916-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जिला अस्पताल में इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षण वाले पांच मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जिला अस्पताल में इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षण वाले पांच मरीज भर्ती
Mon, 13 Mar 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। जिला अस्पताल में एच-3एन-2 इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षण वाले पांच मरीज भर्ती किए गए हैं। इनके लक्षण के आधार पर इलाज किया जा रहा है। हालांकि, सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है।
मौसम के बदलाव के दौरान सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी आदि के मरीजों की संख्या में प्रतिवर्ष इजाफा होता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है, लेकिन लोग संक्रमण से जल्दी निजात नहीं पा रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में रविवार को अधिकांश मरीजों में एच3एन2 इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षण नजर आए।
अस्पताल में द्वितीय तल पर स्थित मेडिकल वार्ड में 44 मरीज भर्ती थे। इनमें केशवराम (40), अमिता पाठक (20), मीना (25), सूरजकला (55) व रामसागर शर्मा (56) सर्दी, खांसी, बुखार, श्वास रोग आदि से पीड़ित थे।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षण वाले मरीजों का उपचार किया जा रहा है। सभी मरीजों की हालत में सुधार है। संवाद