{"_id":"60203aa48ebc3e26b922a64a","slug":"first-saw-ramlala-then-bowed-forehead-in-hanumangarhi-faizabad-news-lko5637171181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले किया रामलला का दर्शन, फिर हनुमानगढ़ी में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले किया रामलला का दर्शन, फिर हनुमानगढ़ी में टेका माथा
विज्ञापन
अयोध्या-रामलला का दर्शन कर नमन करते मुख्ममंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले रामलला के दर्शन किये उसके बाद हनुमानगढ़ी में हाजिरी लगाई। सीएम योगी का काफिला क्षीरेश्वरनाथ के पास क्रॉसिंग थ्री से होते हुए रामजन्मभूमि परिसर पहुंचा।
जहां उन्होंने रामलला के दरबार में पहुंचते ही साष्टांग प्रणाम करते हुए अपनी श्रद्घा निवेदित की। इसके बाद रगामलला की आरती व पूजन दर्शन पूरे श्रद्धा भाव से किया।
रामजन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि योगी जी रामलला के समक्ष करीब दो मिनट तक हाथ जोड़कर याचक की मुद्रा में नजर आए। ऐसा लग रहा था वह आशीर्वाद के रूप में कुछ मांग रहे हैं।
विज्ञापन
हमने उन्हें चरणामृत व रामलला की पोशाक भी दी। रामलला के दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी के दरबार में दर्शन-पूजन किया। यहां पहुंचने पर पुजारी राजूदास द्वारा उनका स्वागत सम्मान किया गया।
मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेमदास व महंत संतरामदास से भी मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास का हालचाल लेने उनके आश्रम मणिरामदास की छावनी पहुंचे।
उन्होंने महंत नृत्यगोपाल दास का आशीर्वाद लेते हुए उनका कुशल क्षेम पूछा। कहा कि, महाराज श्री आप जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। आपके आशीर्वाद से राममंदिर निर्माण सहित अयोध्या के विकास का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।
आप यहीं से हम सभी को आशीर्वाद प्रदान करते रहिए। मुख्यमंत्री ने उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास से भी आशीर्वाद लेते हुए उन्हें भी आश्वस्त किया कि महाराज जी की भावनाओं के अनुरूप ही काम हो रहा है।
यहां मौजूद विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा, संत आनंद शास्त्री, आकाश मणि त्रिपाठी, विनोद जायसवाल, विनोद सिंह आदि द्वारा अंगवस्त्र देकर मुख्यमंत्री का स्वागत सम्मान किया।

अयोध्या-रामलला का दर्शन कर नमन करते मुख्ममंत्री योगी आदित्यनाथ- फोटो : FAIZABAD