{"_id":"58de9b4e4f1c1b1b4063d9ee","slug":"fire-in-the-forest-is-uncontrollable-heavy-devastation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशहरी जंगल में आग बेकाबू, भारी तबाही ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशहरी जंगल में आग बेकाबू, भारी तबाही
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
Updated Fri, 31 Mar 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद के रुदौली तहसील में मवई में स्थित कुशहरी जंगल में शुक्रवार दोपहर फिर लगी भीषण आग ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुदौली तहसील के मवई थानाक्षेत्र स्थित कुशहरी के घने जंगल में शुक्रवार दोपहर फिर आग लग गई। गुरुवार को लगी आग को बुझाने में बरती गई लापरवाही को दोबारा आग भड़कने की वजह माना जा रहा है।
सुलग रहे पेड़ों से शुुक्रवार दोपहर जंगल में आग तेजी से भड़क उठी। देखते ही देखते आग का दायरा लगभग 25 बीघा तक पहुंच गया। मौके पर अफरातफरी मची रही। जंगली जानवर और पशु-पक्षियों को आग से बचते हुए जंगल की दूसरी दिशा में भागते देखा गया।
एसडीएम के निर्देश पर आननफानन पहुंचे वनकर्मी ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इस दौरान जंगल के हरे भरे पेड़ो को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर तकरीबन सवा 12 बजे कुशहरी के जंगल में फिर से आग भड़क उठी। तेज हवाओं के साथ आग का दायरा बढ़ता जा रहा था। जब धुएं का गुबार आसमान में दिखा तो जंगल से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में हलचल मच गई। ग्रामीणों को अपने घर के साथ फसल के भी जल जाने की चिंता सताने लगी और सभी एकजुट होकर जंगल की ओर चल पड़े।
ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी जंगल में मौजूद सूखी पत्तियाें में आग लगी और तेजी के साथ बढ़ती जा रही थी। कुछ ही देर में आग का विकराल रूप दिखाई पड़ने लगा तो ग्रामीणों ने सूचना एसडीएम को और अग्निशमन दल को दी।
अग्निशमन दल तो नहीं पहुंचा लेकिन एसडीएम के निर्देश पर वनकर्मी भागते हुए जंगल की ओर पहुंचे। तब तक आग काफी फैल चुकी थी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के बीट प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि वन दरोगा नरेंद्र सिंह राव अपनी टीम के साथ भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों की मदद से सागौन की शाखाओं को तोड़ कर आग पर काबू पाने में जुट गए।
बीट प्रभारी ने दावा किया कि कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि शुक्रवार को लगी आग का दायरा बढ़कर लगभग 25 बीघा तक पहुंच गया था। ग्रामीणों ने बताया कि जंगल में मौजूद जंगली जानवर व पक्षी अपनी अपनी जान बचा कर जंगल के दूसरी दिशा में सुरक्षित जगह की ओर भागते नजर आए।
एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि जानकारी मिलते ही तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। बताया कि ग्रामीणों की मदद से वन विभाग ने आग पर काबू पा लिया है।