फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   fire in crop

पराली की आग से तीन किसानों की गन्ने की फसल जली

Thu, 07 Nov 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
fire in crop
तारुन। प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद किसानों के पराली जलाने पर अंकुश नहीं लग रहा है। गुरुवार को तारुन थाना क्षेत्र की ग्राम सभा कल्याणपुर छितौना में एक किसान द्वारा जलाई गई पराली से लगी आग से तीन किसानों की गन्ने की फसल जल गई।
विज्ञापन

ग्राम सभा बेलहिया निवासी राम सरन वर्मा ने बताया कि गुरुवार को अपराह्न कल्याणपुर छितौना मजरे मठा निवासी महंत गिरी ने अपने खेत में पड़ी हुई पराली को जला दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि वह उस दौरान अकेले थे। पराली के जलने से उठी लपटों ने खेत के बगल स्थिति बेलहिया निवासी राम जोहर वर्मा की एक बीघा, मठा निवासी सीताराम गिरी का एक एकड़ तथा बरौली निवासी राम हजूर वर्मा की चार बीघा गन्ने की फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कड़ी मशक्कत की। लेकिन, आग के आगे ग्रामीण असहाय दिखे। बताया गया कि ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह काबू पाया। प्रधान प्रतिनिधि दुर्गा जायसवाल ने बताया कि घटना की सूचना लेखपाल को दे दी गई है।
जबकि, लेखपाल दयाराम ने बताया कि कल्याणपुर छितौना का अतिरिक्त प्रभार तहसील प्रशासन द्वारा दिया गया था लेकिन, राजस्व कर्मचारी संघ के निर्देशो के अनुसार अतिरिक्त ग्राम पंचायतों का कार्यभार न संभालने को लेकर ग्राम सभा के अभिलेखों का बस्ता तहसील प्रशासन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed