{"_id":"5da60e398ebc3e016968931d","slug":"fire-faizabad-news-lko487113525","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच बीघा गन्ना राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच बीघा गन्ना राख
विज्ञापन
सोहावल। गांव हाजीपुर वरसेंडी मजरे पूरे शिवदयाल में किसान के खेत में लगे पोल से हुई शॉर्ट सर्किट से पांच बीघा गन्ना जलकर राख हो गया। पीड़ित किसान ने पॉवर कॉपोरेशन के अलावा मंगलवार को तहसील दिवस में इसकी शिकायत की है।
हाजीपुर बरसेंडी मजरे पूरे शिव दयाल निवासी रामलौटन के खेत के ऊपर से गई लाइन के स्पोर्ट के लिए पोल लगा है। इसी पोल से हाईटेंशन का तार खींचा गया है।
सोमवार को तार ढीले होने से शॉर्ट सर्किट के दौरान निकली चिंगारी ने आग का रूप ले लिया। खेत से धुआं उठता देख जक तक लोग बचाव का उपाय करते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
वहीं, आग अगल बगल के खेतों में न पहुंचे इसके लिए लोगों ने मेड़ खोदकर उसमें पानी भर दिया, जिससे आग दूसरे खेतों में नहीं पहुंच सकी। लेकिन इस आग में रामलौटन की करीब पांच बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
तहसीलदार बीके सिंह ने बताया कि सूचना मिली है, क्षेत्रीय लेखपाल को स्थल निरीक्षण के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।