फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   FIR will be on the use of polythene in Ayodhya

अयोध्या में पॉलीथिन के इस्तेमाल पर होगी एफआईआर

Sun, 05 Jun 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या Updated Sun, 05 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
FIR will be on the use of polythene in Ayodhya
अयोध्या नगर पालिका की चलती बोर्ड बैठक। - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या नगर पालिका बोर्ड की शनिवार को हुई बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर सदस्यों ने मुहर लगाई है। इनमें नागरिकों की सुविधाओं में विस्तार के साथ ही उन पर टैक्स का बोझ भी लादा है। पालिका क्षेत्र में अब पॉलीथिन के प्रयोग पर जुर्माने के साथ ही एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


नागरिकों को सीवर प्रयोग करने पर टैक्स देना पड़ेगा। साथ ही पालिका नागरिकों को कार्यालय के चक्कर से निजात के लिए शीघ्र ही ऑनलाइन सेवाएं शुरू करने की तैयारी में है। इन सभी प्रस्तावों पर बोर्ड ने सर्वसम्मति से सहमति दे दी है।
विज्ञापन


बोर्ड की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने पालिका क्षेत्र में सीवर विस्तार के साथ ही अब सुविधा का इस्तेमाल करने वाले नागरिकों पर हाउस टैक्स का आधा सीवर कर लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। बैठक में सीवर कर को लेकर नई नियमावली बनाने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने पर्यावरण व स्वच्छता के लिए पालिका क्षेत्र में पॉलीथिन के प्रयोग पर कड़ा फैसला लिया। प्रस्ताव पास किया गया कि पालिका क्षेत्र में पॉलीथिन का प्रयोग करने पर एक हजार रुपये जुर्माना, बेचने पर पांच हजार और तीन बार पॉलीथिन प्रयोग करते पकड़े जाने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

बोर्ड ने अमृत योजना के तहत पालिका क्षेत्र में कराए जाने वाले कार्य पर कार्यदायी संस्था जल निगम पर मेंटेनेंस चार्ज लेने या फिर पांच साल तक मेंटेनेंस की जिम्मेदारी लेने और सफाई व्यवस्था का कार्य ठेके पर न कराकर डूडा कर्मचारियों कराने का प्रस्ताव पास किया गया।

नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से पालिका की वेबसाइट तैयार कराई गई है। बैठक में चर्चा के दौरान सॉफ्टवेयर अपलोड कर पालिका में इस सेवा को ऑनलाइन करने के प्रस्ताव पर सदस्यों ने मुहर लगा दी। बताया गया कि दो से चार माह में ऑनलाइन सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

बैठक की शुरूआत में बैठने की जगह न मिलने पर सभासद प्रतिनिधि रमेश राना व धर्मवीर दुबे नाराज हो कार्यालय के सामने बैठ गए। चेयरमैन व सभासदों के हस्तक्षेप पर अधिशाषी अधिकारी ने कुर्सी मंगाई तो वे शांत हुए।


बैठक में अधिशाषी अधिकारी पूजा त्रिपाठी, चेयरमैन राधेश्याम गुप्त, सभासद रमेश दास, दुर्गेश पांडेय, रियाज अहमद, विवेक मिश्र, संगीता सोनकर, कुंवर देवेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed