फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   fight in panchayat, many injured

पंचायत में मारपीट, कई घायल

Mon, 09 Dec 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
fight in panchayat, many injured
अयोध्या। मवई थाना क्षेत्र के कुशहरी गांव में रविवार शाम ग्रामीणों से भरी पंचायत में अचानक लाठियां चटकनेे लगी। इस हमले में लगभग पांच लोग लहूलुहान हो गए, गंभीर रूप से घायल तीन लोग जिला अस्पताल भी रेफर किए गए। मामले में पुलिस ने तीन हमलावरों को हिरासत में लेकर उनका चालान किया है।
विज्ञापन

कुशहरी गांव में सार्वजनिक खड़ंजा मार्ग से लिंक एक कोलिया थी। जिससे रमेशचंद्र, केशवराम पुत्रगण शत्रोहन लाल व एहबरन लाल पुत्र तुलसीराम पासी आदि लोग आते जाते थे। कोलिया के मुख्य मार्ग पर गांव के ही जगमोहन, त्रिमोहन आदि लोगों ने अपनी दबंगई के बल पर बांस लगाकर रास्ता बंद कर दिया। जिसको लेकर रविवार की शाम ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेश की मौजूदगी में ग्रामीणों की पंचायत बुलाई गई।
विज्ञापन

पंचायत शुरू ही हुई थी कि अचानक भरी पंचायत में एक पक्ष के करीब दर्जन भर लोग लाठी डंडे से लैस होकर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो लगभग पंद्रह मिनट चटकी लाठी में दर्जन भर लोग घायल हुए। जिसमें पांच लोग लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। सूचना पर डायल 112 के जवान मौके पर पहुंचे और घायल लोगों को सीएचसी मवई पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने तीन लोगों की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हमले में एक पक्ष रमेशचंद्र, केशवराम, एहबरन लाल के सिर व हाथ पैर में चोट आई है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से राहुल, त्रिमोहन व धनीराम को भी चोट आई है।
जिले में धारा 144 लागू है, बावजूद मवई थाने के कुशहरी गांव में सौ से अधिक लोगों ने एकत्र होकर पंचायत शुरू की। जिसकी भनक शायद मवई पुलिस को भी नहीं हुई। पंचायत में बात न बनने पर एक पक्ष ने हमला कर कइयों को घायल कर दिया।

मामले में घायल रमेश व अवधेश ने बताया कि रात में पुलिस को जब घटना की तहरीर दी तो पुलिस ने तब तक कोई कार्रवाई नही की, जब तक तहरीर नहीं बदलवा ली। आरोप है कि मामूली तहरीर लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मवई थाना प्रभारी चंद्रभान यादव ने बताया कि मामले में वादी की तहरीर पर 12 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed