{"_id":"5d87bb9c8ebc3e93d33e64a2","slug":"father-expresses-apprehension-about-abhishek-s-death-faizabad-news-lko4829811138","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिषेक की मौत पर पिता ने जताई अनहोनी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिषेक की मौत पर पिता ने जताई अनहोनी की आशंका
विज्ञापन
अयोध्या। सिविल लाइन स्थित एक ऑटो शोरूम में इंश्योरेंस कंपनी की ओर से तैनात युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मृतक के पिता ने अनहोनी की आशंका जताई है।
परिवार का कहना है कि उसे कोई बीमारी तक नहीं थी, मौत जिस हाल में हुई उसकी गंभीरता से जांच जरूरी है। मौके से सीसीटीवी का रिकॉर्ड भी पुलिस को कब्जे में लेना चाहिए। उधर, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
सिविल लाइन स्थित एक ऑटो शोरूम में इंश्योरेंस कंपनी में काम करने वाला अभिषेक शर्मा (24) निवासी सुभाष नगर शुक्रवार की रात कंपनी के बाथरूम में बेहोशी की हालत में मिला।
विज्ञापन
उसे बाथरूम का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया था। उसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। मामले में मृतक के पिता सुरेश शर्मा ने बताया कि उनके बेटे के सिर या शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था।
पहले से उसे कोई बीमारी भी नहीं थी। वह पूर्ण रूप से स्वस्थ घर से काम पर निकला था। उन्होंने अपने बेटे की मौत को संदिग्ध बताते हुए अनहोनी की आशंका जताई है। कहा कि पुलिस मिर्गी रोग का बहाना बनाकर सच्चाई छिपाना चाहती हैं। एजेंसी में लगे सीसीटीवी की फुटेज समेत वहां कार्यरत अन्य कर्मियों से पूछताछ करनी चाहिए। उन्होंने पुलिस से उनके बेटे की मौत के कारणों की निष्पक्ष रूप से जांच करने की मांग की।
इस संदर्भ में नगर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आगे जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। बताया कि मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।
दो बहनों का इकलौता भाई था अभिषेक
अभिषेक कोतवाली नगर के सुभाष नगर इलाके में रहने वाले सुरेश शर्मा का इकलौता पुत्र था। वह अविवाहित था। उसकी दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पिता सुरेश के अनुसार अभिषेक स्वस्थ था। उसे कोई बीमारी नहीं थी। बताया कि वह रोजाना समय से अपनी बाइक से ऑफिस जाता था। उन्होंने रोते हुए कहा कि वह उनके घर का इकलौता चिराग था।