{"_id":"57cf0c2e4f1c1bb0303191c6","slug":"father-and-son-made-the-disturbing-case-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने पिता को परेशान करने वाले बेटे पर कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने पिता को परेशान करने वाले बेटे पर कराया केस
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर के तहसील दिवस में पहुंचे फरियादियों का दर्द छलका तो डीएम किंजल सिंह ने वृद्ध मां-बाप को परेशान करने वाले बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया। जबकि दूसरे वृद्ध ने पेंशन न मिलने की शिकायत की तो पांच सौ रुपये देकर दर्द बांटा। डीएम ने अफसरों को समस्याओं के तत्काल निस्तारण के लिए कहा।
पांचों तहसीलों में 572 शिकायतों में मात्र 21 का ही निस्तारण हुआ है। बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक, वार्ड नंबर एक के निवासी वृद्ध व नि:शक्त राम अभिलाख ने डीएम को अपनी व्यथा सुनाई। निशक्त पेंशन की मांग की तो उन्होंने पेंशन का फार्म भरवाकर तत्काल पेंशन स्वीकृत करने का निर्देश विकलांग कल्याण अधिकारी को दिया।
सहायता स्वरूप डीएम ने 500 रुपये की नगद राशि अपने सामने प्रदान की। घुरहूपुर निवासी रामपति ने डीएम को बताया कि उनके लड़के ने उन्हें पिछले सात दिनों से घर से बाहर निकाल दिया, भोजन भी नहीं दे रहा है। इस पर डीएम ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
साथ ही समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि समाजवादी पेंशन तथा जिलापूर्ति अधिकारी राशन कार्ड बनाने के लिए फार्म भरवाएं। कहा कि राशन कार्ड उपलब्ध कराते हुए राशन व पेंशन की राशि आज ही उपलब्ध कराएं।
डीएम ने कहा कि जो लड़के अपने वृद्ध माता-पिता को परेशान कर रहें या घर से बाहर निकाल दे रहें ऐसे लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की जाए। तहसील दिवस में कुल 166 शिकायतों में केवल सात का निस्तारण मौके पर किया गया।
दिवस में एसएसपी मोहित गुप्ता, सीडीओ अरविंद मल्लप्पा बंगारी, सीएमओ डा. प्रमोद कुमार, एसडीएम अरुण कुमार मिश्र मौजूद थे। सदर तहसील में एसडीएम दीपा अग्रवाल ने शिकायतें सुनी। दिवस में कुल 83 शिकायतें आई।
इनमें से तीन का निस्तारण किया गया। सोहावल प्रतिनिधि के मुताबिक, एसडीएम ने 88 शिकायतों में तीन का निस्तारण कराया। रुदौली में 153 शिकायतों में 5 का निस्तारण हुआ।