{"_id":"3f5b86de2c740eeed9d6610a447ac6d1","slug":"father-and-son-died-in-jeep-and-bike-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप व बाइक में भिड़ंत पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप व बाइक में भिड़ंत पिता-पुत्र की मौत
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की शाम लखनऊ की ओर जा रही एक जीप की रानीमऊ चौराहे पर एक बाइक से भिड़ंत हो गई। पटरंगा थाना क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में बाइक सवार बाप-बेटे की मौत हो गई।
हादसे के वक्त बाइक सवार सड़क क्रॉस कर रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। सोमवार को हाईवे पर शाम करीब 5:00 बजे पटरंगा थाना क्षेत्र स्थित रानीमऊ चौराहे पर बाइक सवार सड़क क्रॉस कर रहा था।
इसी दौरान फैजाबाद से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार जीप (बोलेरो) की बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि बाइक लगभग सौ मीटर हाईवे पर घिसट गई और जीप डिवाइडर के बीच पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में बाइक पर सवार मवई थाना क्षेत्र के कुशहरी गांव निवासी 70 वर्षीय मोहम्मद हफीज खां और उनके बेटे 23 वर्षीय मोहम्मद रिजवान खां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
दुर्घटना के बाद जीप चालक और उस पर सवार लोग मौके से भाग गये। पटरंगा थाना प्रभारी इंद्रेश यादव ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना करने वाले वाहन और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है।
हादसे में मृत बाप-बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।