फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Farmers will get free electricity from today: Keshav

आज से किसानों को मिलेगी मुफ्त बिजली : केशव

Sat, 01 Apr 2023 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 01 Apr 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get free electricity from today: Keshav
भवदीय स्कूल में शुक्रवार को आयोजित अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में मौजूद डिप्टी स
अयोध्या/रुदौली। उप मुख्यंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को मवई ब्लॉक के कसारी गांव में चौपाल लगाई। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली मिलेगी। होली व दिवाली पर गैस सिलिंडर मुफ्त मिलेगा। गुंडागर्दी थमी है, माफिया जेल में हैं और सबका-साथ सबका-विकास करते हुए भाजपा सरकार सबको न्याय दे रही है। उन्होंने चौपाल में ग्रामीणों से संवाद किया और समस्याएं भी सुनीं। इसके बाद भवदीय पब्लिक स्कूल में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सामाजिक समीकरण का शानदार गुलदस्ता है। उन्होंने जय श्रीराम व जय भीम का नारा लगाते हुए कहा कि अब दूध में नींबू मिलाने की साजिश सफल नहीं होगी।
विज्ञापन

विपक्षी पार्टियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि जातियों के नाम पर बांटकर राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम विपक्षी दलों ने किया। कांग्रेस, सपा व बसपा ने इनका वोट तो लिया लेकिन इनका जीवन खुशहाल कराने के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने सरकार की तमाम योजनाएं गिनाते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार गरीब कल्याण के लिए समर्पित है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों को सम्मान निधि के रूप में छह हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इस योजना में जो भ्रष्टाचार करेगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाकर जेल भेजने का काम किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। नसीहत दी कि टिकट मांगना सबका अधिकार है। बाद में टिकट चाहे जिसको मिले, लक्ष्य हमारा हो कमल खिले..कहकर जोश भी भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि श्रीराम को काल्पनिक बताने वालों को आज बंगले खाली करने पड़ रहे हैं। जनेऊ धारण कर कहते हैं हम पुजारी हैं, दर्शन करने जाते हैं। कहा कि योगी सरकार में आज गुंडा-माफिया कांप रहे हैं। उन्हें निकाय चुनाव में जीत का मंत्र देने के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। कहा कि 2024 में उत्तर प्रदेश में सभी 80 सीटें जीतनी हैं।
कार्यसमिति बैठक में अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, महामंत्री रामलखन रावत आदि ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया। भाजपा नेता अंशुमान मित्रा ने बताया कि डिप्टी सीएम ने सर्किट हाऊस में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। कार्यसमिति में मंत्री सुरेश राही, मंत्री विजय लक्ष्मी, मंत्री दिनेश खटिक, विधायक रामचंद्र यादव, विधायक डॉ.अमित सिंह चौहान सहित बड़ी सख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कामाख्या धाम मंदिर में की पूजा-अर्चना
रुदौली (अयोध्या)। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मां कामाख्या धाम मंदिर में शुक्रवार को दर्शन-पूजन किया। मां की आरती कर प्रसाद ग्रहण किया। पुजारी इंद्रेश कौशिक ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर के पौराणिक तथ्य की जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रोली सिंह, विधायक रामचंद्र यादव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, एडीओ आइएसबी भगवानदीन, सीडीओ अनिता यादव, एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed