फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   FAIZABAD

हिन्दू रत्न सम्मान से अलंकृत हुए महंत परमहंस दास

Thu, 27 Aug 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
FAIZABAD
अयोध्या। अखिल भारत हिंदू महासभा के तत्वाधातन में तपस्वी छावनी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में तपस्वी छावनी के महंत परमहंस को हिंदू रत्न सम्मान व साधु हरिदास को हिंदू वीरता चक्र सम्मान से अलंकृत करने के साथ-साथ हिंदू महासभा ने हिंदू राष्ट्र निर्माण का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने श्री रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और धर्म रक्षा, राष्ट्र रक्षा, गोरक्षा में उल्लेखनीय योगदान देने पर तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास को हिंदू समाज के सर्वश्रेष्ठ सम्मान ‘हिंदू रत्न’ से सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने समारोह में मौजूद लोगों को भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया । रविंद्र कुमार द्विवेदी ने मानव जीवन बचाने में उल्लेखनीय कार्य करने वाले साधु हरिदास को भी हिंदू वीरता चक्र सम्मान से सम्मानित किया। हिंदू रत्न सम्मान ग्रहण करने के उपरांत महंत परमहंस दास ने हिंदुत्व की रक्षा के लिए हिंदू महासभा से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि देश में हिंदू महासभा ही राष्ट्र रक्षा और धर्म रक्षा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राकेश दत्त मिश्र ने बताया कि इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए लखनऊ के पंकज तिवारी को प्रदेश प्रवक्ता, पंडित अंतरिक्ष महाराज को अयोध्या जिला प्रवक्ता, डॉक्टर एस के मिश्र को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। समारोह में हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आत्माराम तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष पीयूषकांत वर्मा, प्रदेश प्रभारी ऋषि त्रिवेदी, आचार्य रविकांत शास्त्री, कविराज दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed