फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   faizabad

यूरिया की किल्लत के विरोध में कांग्रेसियों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Wed, 26 Aug 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
faizabad
बीकापुर। यूरिया खाद की किल्लत और काला बाजारी के विरोध में बुधवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा की अगुवाई में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भेजे गए ज्ञापन में कहा है कि यूरिया खाद की कमी और कालाबाजारी से पूरे प्रदेश के किसान परेशान हैं।
धान और गन्ने की फसल के लिए इन दिनों यूरिया की सख्त जरूरत है, लेकिन यूरिया के लिए किसान दर-दर भटक रहा है। यदि यूरिया खाद उन्हें न मिली तो धान के फसल उत्पादन पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

किसानों के हित में समितियों और प्राइवेट दुकानों पर भरपूर मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराई जाए। जिससे किसानों को इधर-उधर न भटकना पड़े। ज्ञापन देने वालों में पीसीसी सदस्य अशोक सिंह, दीप नारायण शुक्ल, राधे रमण सिंह, रमाशंकर तिवारी, हरिपाल वर्मा, उमाकांत गुप्ता, विकास श्रीवास्तव, गणमेश दत्त पांडेय, हरगोविंद वर्मा, पंकज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भेलसर। प्रदेश में चल रही यूरिया खाद की किल्लत और कालाबाजारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार रुदौली दिग्विजय सिंह को सौंपा।
पीसीसी सदस्य दयानन्द शुक्ला, मुनीर अहमद खां, तथा रुदौली विधान सभा के प्रभारी विजय पांडेय, युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव रणजीत सिंह, रुदौली कांग्रेस के नगर अध्यक्ष तारिक रूदौलवी के नेतृत्व में दिये गये ज्ञापन में कहा कि इस समय धान की फसल खड़ी है और किसानों को यूरिया खाद की अति आवश्यकता है, यदि किसानों की इस ज्वलंत समस्या की ओर सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो किसानों की धान फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

ज्ञापन में कांग्रेसियों ने मांग की कि किसानों के हित मे खुले बाजार व सहकारी समितियों पर भरपूर मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध कराने के लिये उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देशित कर किसानों को राहत दिलाने की मांग की। इस अवसर पर मान सिंह, मुजतबा खां, बफाती, कसीम खां, फिरोज आलम, राधेश्याम रावत, मुजम्मिल खान, मो. अमीन, शाहिद अली, मो. नदीम, सुहेल अहमद, जगत रावत, इम्तियाज, शादाब, मसरूर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed