फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   faizabad

अयोध्या के मंदिरों में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी

Wed, 26 Aug 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
faizabad
अयोध्या। राधाष्टमी का पर्व रामनगरी के विभिन्न मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों के गर्भगृह में विराजमान भगवान का विशेष प्रकार का पूजन अर्चन किया गया। कई मंदिरों में भगवान का पंचामृत व दूध से अभिषेक किया गया। इस वर्ष कोरोना के चलते राधाष्टमी का पर्व सीमित अनुष्ठानों के मध्य मनाया गया।
विज्ञापन

अयोध्या के हरिधामगोपाल पीठ, राधा बृजराज मंदिर सहित अन्य मंदिरों में राधाष्टमी पर पूजन अर्चन किया गया। हरिधाम गोपाल पीठ में ज.गु.रामदिनेशाचार्य के संयोजन में सीमित कार्यक्रमों के मध्य राधाष्टमी का पर्व मनाया गया। रामदिनेशाचार्य ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर में विराजमान लड्डू गोपाल का भव्य अभिषेक, पूजन कर उनकी आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण किया गया। वहीं कान्यकुब्ज वैश्य अखिल भारतीय मोदनवाल मंदिर अयोध्या में भी राधाष्टमी पर विभिन्न आयोजन हुए।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित दुग्धाभिषेक महोत्सव में श्रीरामजानकी, लक्ष्मण, हनुमान जी, लड्डू गोपाल एवं शालिग्राम का 51 किलो दूध व पंचामृत के साथ अभिषेक किया गया। इस अवसर पर मोदनवाल समाज के प्रतिभावन हाईस्कूल व इंटर के 25 छात्रों को मोदनवाल गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर मोदनवाल समाज के अध्यक्ष व पार्षद नंदलाल गुप्ता, महामंत्री अनूप कुमार, ध्रुव कुमार, सुरेंद्र, राधेश्याम मोदनवाल, राहुल गुप्ता, बैद्यनाथ गुप्ता, अचल गुप्ता सहित अन्य भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed