फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   faizabad

राम हमारे लिए सियासत नहीं, आस्था के विषय

Tue, 25 Aug 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
faizabad
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या पहुंचे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने सपा नेता द्वारा भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का चरित्र सभी जानते हैं। जब राममंदिर का आंदोलन हुआ तो उन्होंने गोलियां चलवाई और अब राममंदिर का निर्माण शुरू हो रहा है तो वे राम के अस्तित्व पर सवाल खड़े कर रहे हैं। कहा कि राम हमारे लिए सियासत का नहीं, बल्कि आस्था के विषय हैं।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने मंगलवार को अयोध्या पहुंचकर रामलला और हनुमानगढ़ी के दरबार में माथा टेका। भाजपा नेता निशेंद्र मोहन मिश्र गुड्डू के आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए सपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस दोहरे चरित्र में जी रही है। एक तरफ वे योगी सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं तो दूसरी तरफ उनके कार्यकर्ता आंदोलनों के नाम धन उगाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर से 35ए और 370 हटाने पर कांग्रेस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर एक्ट की वापसी की योजना बनाई थी। कांग्रेस नैतिकता का पालन नहीं कर रही है। वहीं ब्राह्मणवाद के आरोप पर उन्होंने कहा कि लोगों को धर्म के आधार पर बांट कर राजनीति करने वालों का कभी भला नहीं होने वाला। विपक्ष द्वारा उत्तर प्रदेश में जाति और मजहब के नाम पर लोगों को बांटने का काम किया जा रहा है। उन्हें केवल निराशा हाथ लगेगी क्योंकि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में इधर कुछ दिनों से बढ़ते अपराधों पर कहा कि सरकार कानून व्यवस्था के मोर्चे पर बेहतर ढंग से कार्य कर रही है। विपक्ष को अपराध व अपराध पर की गई कार्रवाई दोनों का आकलन करना चाहिए। कोरोना के मुद्दे पर सपा एमएलसी के वायरल वीडियो पर कहा कि यह एक तरीके से सरकार को बदनाम करने की कोशिश है, प्रायोजित वीडियो है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि निरंतर संपर्क व संवाद के माध्यम से भाजपा आम जनता से जुड़ी है। सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए हम सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे है।

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या पहुंचे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक व पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर का महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह की अगुवाई में स्वागत किया गया। दोनो नेताओं ने रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन किया तथा संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। इस अवसर पर परमानंद मिश्रा, विद्याकांत द्विवेदी, डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी, प्रतीक श्रीवास्तव, प्रमोद साहू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed