फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Faizabad district hospital will make the Medical College: Akhilesh

फैजाबाद जिला अस्पताल को बना देंगे मेडिकल कॉलेज : अखिलेश

Mon, 20 Feb 2017 11:15 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Mon, 20 Feb 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Faizabad district hospital will make the Medical College: Akhilesh
सोमवार को मिल्कीपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं सभा में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
सूबे के मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वादा किया है कि सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने पर फैजाबाद जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बना देंगे। साथ ही एक लाख नौजवानों की पुलिस में भर्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने भाजपा-बसपा पर भी जमकर हमला बोला। कहा कि अबकी चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है। तीन चरणों में हो चुके चुनाव में हम आगे निकल चुके हैं। मोदी चुनाव संपन्न होने से पहले ही दो नौजवानों से घबरा गए हैं। बुआ पर भरोसा मत करना, कब रक्षाबंधन मना गठबंधन कर लें कोई गारंटी नहीं है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सोमवार को मिल्कीपुर के सपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के लिए डायल 100, 108, 102, की सुविधाएं देने के साथ ही समाजवादी पेंशन, लैपटॉप, किसान दुर्घटना बीमा, मुफ्त सिंचाई, मेट्रो, सड़क लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस हाईवे सहित जो भी 2012 के चुनाव में सपा ने अपने घोषणापत्र में वादा जनता से किया था, उससे अधिक हमने प्रदेश में विकास किया है। जिसका सीधा लाभ जनता ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बसपा प्रमुख मायावती पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आप सभी ने पत्थरों वाली बुआ की भी सरकार देखी है। उन्होंने विकास के नाम पर जो हाथी पर अरबों खर्च करके बैठाए थे वह आज तक उठे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बुआ अभी से विपक्ष में बैठने की बात कहने लगी हैं। इसका मतलब आप सभी समझ रहे हैं कि वह कब रक्षाबंधन मना लें और कब गठबंधन कर लें इसकी कोई गारंटी नहीं है।      

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि काले धन के नाम पर उन्होंने जनता को लाइन में खड़ा कर दिया और लाइन में लगे-लगे एक महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। जिस बच्चे का नाम खजांची रखा गया।


भाजपा के लोग सपा और कांग्रेस के गठबंधन को दो कुनबे का गठबंधन मान रहे हैं लेकिन बंधन दो गुटों का नहीं बल्कि दो नौजवानों का है। मोदी चुनाव संपन्न होने से पहले ही दो नौजवानों से घबरा गए। एक बार फिर यह सीट समाजवादी पार्टी के झोली में डाल दीजिए, अगर पांच साल में प्रत्याशी से कोई गलती हुई है तो उसके लिए आप लोगों से मैं क्षमा मांग रहा हूं। सारे गिले-शिकवे भुलाकर मुझे वोट करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed