फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Facility like super specialty will be available in Shri Ram Hospital

Ayodhya News: श्रीराम अस्पताल में मिलेगी सुपर स्पेशलिटी जैसी सुविधा

Tue, 12 Dec 2023 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Facility like super specialty will be available in Shri Ram Hospital
अयोध्या। आने वाले समय में श्रीराम अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके लिए अस्पताल परिसर की खाली भूमि का भी उपयोग किया जाएगा। कमिश्नर गौरव दयाल ने अस्पताल को विकसित करने के लिए किए जाने वाले कार्यों का विस्तृत विवरण अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार से मांगा है। इसके लिए वह शासन स्तर पर प्रयास भी करेंगे।
विज्ञापन

कमिश्नर दयाल ने मंगलवार को अयोध्या धाम स्थित श्रीराम अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर के विभिन्न स्थलों की साफ-सफाई व्यवस्था सहित परिसर में स्थित खाली भूमि को देखा। अपर निदेशक स्वास्थ्य से पूछा कि अस्पताल में इस समय क्या-क्या सुविधाएं अनुमन्य हैं और कितनी मिल पा रही हैं। अस्पताल की मौजूदा स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए किन-किन चीजों की आवश्यकता है। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों की सफाई व्यवस्था को परखा। भर्ती मरीजों का हालचाल भी जाना। ओपीडी में आए मरीजों से अस्पताल की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का अवलोकन किया। औषधि केंद्र के बोर्ड को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डाॅ. संजय जैन व सीएमएस डाॅ. राकेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed