फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Explosion in under construction shop

Ayodhya News: रामपथ पर निर्माणाधीन दुकान में विस्फोट, एक गंभीर

Sun, 28 May 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 28 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Explosion in under construction shop
निर्माणाधीन दुकान में रविवार को हुए धमाके के बाद मौके पर मौजूद लोगों की भीड़।
अयोध्या। रामपथ पर एक निर्माणाधीन दुकान में रविवार दोपहर विस्फोट हो गया। दुकान में काम कर रहा एक व्यक्ति विस्फोट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे श्रीराम अस्पताल से मेडिकल कॉलेज दर्शननगर भेजा गया है। रामनगरी के यलो जोन में हुए विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस दुकान में रखे पटाखे फटने की बात कह रही है।
विज्ञापन

यह विस्फोट श्रृंगारहाट क्षेत्र में हुआ। यहां स्थित सुनील कुमार गुप्ता की दुकान सड़क चौड़ीकरण में टूट गई थी। कई दिनों से सुनील अपनी दुकान की मरम्मत करा रहे थे। निर्माण कार्य के दौरान दुकान में रविवार दोपहर अचानक विस्फोट हो गया। तेज धमाके की आवाज से आसपास अफरातफरी मच गई। विस्फोट की चपेट में आने से झुनकीघाट निवासी अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

निर्माण कार्य कर रहे अनिल के एक हाथ की तीन अंगुलियों, पेट व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। विस्फोट की सूचना मिलते रामजन्मभूमि थाना प्रभारी के साथ एसपी सिटी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके की छानबीन की। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि घायल अनिल कुमार कुछ नहीं बता पा रहा है। दुकान में पटाखे रखे जाने की बात सामने आ रही है। मालिक सुनील कुमार गुप्ता से पूछताछ की जा रही रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed