{"_id":"58b45cca4f1c1b445983070c","slug":"evm-arrived-on-gic-strong-rooms","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी के स्ट्रांग रूम पहुंचीं ईवीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी के स्ट्रांग रूम पहुंचीं ईवीएम
फैजाबाद
Updated Mon, 27 Feb 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद में मतदान के बाद जीआईसी में ईवीएम जमा करने जातीं पोलिंग पार्टियां।
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में मतदान खत्म होने के बाद ईवीएम मशीनें राजकीय इंटर कॉलेज के स्ट्रांग रूम में पहुंचने लगी हैं। मतदान होने के बाद पोलिंग पार्टियाें के यहां पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिले के ज्यादातर मतदान केंद्रों पर मतदान शाम को पांच बजे के करीब खत्म हो गया।
इसके बाद पोलिंग पार्टियों ने ईवीएम को सील करने के साथ इसे जमा करने के लिए जीआईसी की ओर रुख किया। शाम सात बजे से जीआईसी में कार्मिकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। ईवीएम व कागजात जमा करने के लिए लगाए गए कर्मचारियों ने इन्हें जमा करना शुरू कर दिया है, लेकिन रात नौ बजे तक एक चौथाई भी ईवीएम स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंच पाई थी। जिले के अफसरों के साथ ही चुनाव में लगाए गए प्रेक्षक भी यहां डटे रहे। देर रात तक पोलिंग पार्र्टियां जीआईसी पहुंचती रहीं।