फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   entry of vehicles restricted in ayodhya due to karthik parikrama mela

रामनगरी में वाहनों का प्रवेश पर रोक: चार जोन में बंटा मेला क्षेत्र, अर्द्धसैनिक बल, एटीएस के जवानों समेत पुलिस-पीएसी ने चप्पे-चप्पे पर बढ़ाई निगरानी

Thu, 18 Nov 2021 09:11 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 18 Nov 2021 09:11 PM IST
सार

कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर रामनगरी में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रवेश मार्गों पर पुलिस बाहरी लोगों के पहचान पत्र चेक करती रही। 

विज्ञापन
entry of vehicles restricted in ayodhya due to karthik parikrama mela
अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्तिक परिक्रमा मेले के आखिरी पड़ाव पूर्णिमा स्नान को लेकर रामनगरी की सुरक्षा सख्त का दी गई है। रामनगरी में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। पूरे मेला क्षेत्र को चार जोन व 16 सेक्टर में बांटकर गुरुवार शाम से ही यातायात डायवर्जन लागू कर दिया गया है। बैरियर लगाकर गोरखपुर-लखनऊ-बस्ती, सुल्तानपुर, गोंडा, अंबेडकरनगर आदि रूटों पर वाहनों का डायवर्जन लागू कर दिया गया है। सुरक्षा की कमान मजिस्ट्रेटों ने संभाल रखी है। अर्द्धसैनिक बल, एटीएस के जवानों समेत पुलिस-पीएसी ने चप्पे पर निगरानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर रामनगरी में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रवेश मार्गों पर पुलिस बाहरी लोगों के पहचान पत्र चेक करती रही। हर जोन में एक मजिस्ट्रेट के साथ एसपी व सीओ स्तर के अधिकारी की तैनाती की गई है। पुलिस एवं प्रशासन की टीमों ने गुरुवार शाम से ही मोर्चा संभाल लिया है। सरयू घाटों सहित मठ-मंदिरों की निगरानी बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे से मेला क्षेत्र के पल-पल की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। सरयू घाट पर जल पुलिस की तैनाती की गई है। सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ की आठ व 25 प्राइवेट नावें लगाई गई है। लोगों को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए पुलिस नदी क्षेत्र में गश्त कर रही है। सीओ अयोध्या आरके चतुर्वेदी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा मेला क्षेत्र को चार जाने में बांटकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। अयोध्या धाम में रूट डायवर्जन शाम से ही लागू कर दिया गया है। सरयू घाट व प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा निगरानी की जा रही है। सरयू घाटों पर सादे वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरे से पूरे मेला क्षेत्र की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों पर की गई पार्किंग की व्यवस्था
कार्तिक पूर्णिमा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग स्थल का चयन कर लिया गया है। गोरखपुर, बस्ती से आने वाले श्रद्धालुगण के वाहनों की पार्किंग साकेत पुल के बाएं ढलान पर की जाएगी। गोरखपुर, बस्ती से आने वाले भारी वाहन हाईवे पर बने नए रोडवेज स्टेशन में पार्क किये जाएंगे। 

गोंडा ,बलरामपुर से आने वाले सभी प्रकार के वाहन साकेत पुल के बाएं ढलान पर बनी पार्किंग में पार्क किए जाएंगे। गोंडा से आने वाले भारी वाहन हाईवे पर बने नए रोडवेज परिसर में खड़े होंगे। लखनऊ से आने वाले वाहनों की पार्किंग रामसेवक पुरम व सत्यदेव पुरम, राम कथा संग्रहालय से हनुमान गुफा रोड के किनारे इंटरलॉकिंग पर की जाएगी। 


अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर व रायबरेली से आने वाले वाहनों की पार्किंग भी रामसेवक पुरम, सत्यदेव पुरम, राम कथा संग्रालय से हनुमान गुफा रोड के किनारे इंटरलॉकिंग पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed