{"_id":"60048dfd8ebc3e2e511cb742","slug":"enthusiasm-among-the-devotees-on-the-ram-mandir-nidhi-dedication-campaign-faizabad-news-lko560380673","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर निधि समर्पण अभियान को लेकर रामभक्तों में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममंदिर निधि समर्पण अभियान को लेकर रामभक्तों में उत्साह
विज्ञापन
अयोध्या। राममंदिर निर्माण के लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के संयोजन में शुरू हुए निधि समर्पण अभियान को लेकर रामभक्तों में खासा उत्साह दिख रहा है। अभियान के लिए नगर में जगह-जगह कार्यालय खोले जा रहे हैं। जहां निधि समर्पण के लिए रामभक्तों की होड़ सी लगी हुई है।
अयोध्या महानगर को 15 उपनगरों में बांटकर संघ व उसके आनुषांगिक संगठन अभियान को गति प्रदान करने में जुटे हैं। शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी परम प्रेस्टीज के मालिक मुकेश तेलानी ने रविवार को 1,11,111 रुपये का समर्पण दिया। इसके अलावा पूर्व मंत्री अनिल तिवारी ने भी अपना समर्पण दिया।
समाजसेवी संतोष निषाद ने 51,000 दिए। अवधपुरी कॉलोनी के सेवानिवृत्त इंजीनियर सभाजीत सिंह ने परिवार सहित 21,111 का अंशदान दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों में समर्पण अभियान को लेकर उत्साह दिख रहा है।
विज्ञापन
ब्लॉक हैरिंग्टनगंज शाहगंज बाजार में स्थित सिद्ध पीठ धर्म ध्वजी माता मंदिर में श्री राम मंदिर निधि समर्पण कार्यलय का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि राज किशोर राय ने 11,000 हजार रुपये, पवन कसौधन 21,000, संजय 5,100, दिवाकर व सरद द्वारा 21-21 हजार, आनंद व रमेश ने 51-51 सौ का योगदान दिया।
निधि समर्पण खंड कार्यवाहक अमित ने बताया कि कार्यालय उद्घाटन के पहले दिन ही 89,300 रुपये का योगदान मिला है। इसी तरह मसौधा ब्लॉक में कार्यालय का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर इंजीनियर रवि तिवारी, दान बहादुर, जिला कार्यवाह वेद प्रकाश, धर्मेंद्र पाठक, अशोक सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
निधि समर्पण अभियान के अयोध्या महानगर प्रभारी धीरेश्वर वर्मा ने बताया कि समर्पण अभियान को लेकर भक्तों में खासा उत्साह दिख रहा है। अभी पहले चरण में हम विशिष्ट जनों का समर्पण ले रहे हैं, दूसरे चरण में 01 से 27 फरवरी तक घर-घर जाकर कूपन के जरिए समर्पण लिया जाएगा।