{"_id":"5fa5854b8ebc3e9b96616e1e","slug":"election-faizabad-news-lko5489716111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे के लिए 70 फीसदी घरों तक पहुंच पाए बूथ लेवल आफिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वे के लिए 70 फीसदी घरों तक पहुंच पाए बूथ लेवल आफिसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कराए जा रहे मतदाता सूची के प्रगाढ़ पुनरीक्षण में घर-घर सत्यापन में अब छह दिन शेष रह गए हैं। जिले के लगभग 70 फीसदी घरों तक ही सत्यापन के लिए बीएलओ पहुंच पाए हैं। ऐसे में सत्यापन के साथ समय पर पांडुलिपियां दे पाना आसान नहीं होगा। जल्दबाजी में किए गए कार्य में त्रुटियां होना स्वाभाविक है।
राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिले में इन दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के प्रगाढ़ पुनरीक्षण का काम चल रहा है। इसके लिए जिले की 804 ग्राम पंचायतों में 965 बीएलओ की तैनाती की गई है।
जबकि 179 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। प्रगाढ़ पुनरीक्षण में बीएलो को घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने के साथ ही पात्र नए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करने के लिए फॉर्म भरवाया जाना है। घर-घर सत्यापन के लिए जिले के 2,70,838 मकानों का आवंटन बीएलओ के लिए किया गया है। बीते 29 अक्तूबर तक 1,87,608 घरों पर पहुंचकर बीएलओ से सत्यापन किया है। ये कुल मकानों का लगभग 70 फीसदी है।
विज्ञापन
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान ने बताया कि प्रगाढ़ पुनरीक्षण के लिए बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं। 12 नवंबर तक सर्वे पूरा कराने का निर्देश दिया जा चुका है। अब तक दो तिहाई से ज्यादा घरों के सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है।