फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Effect of news: order to install biometric and CCTV in two days

खबर का असर : दो दिन में बायोमीट्रिक व सीसीटीवी लगाने का आदेश

Fri, 23 Sep 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Effect of news: order to install biometric and CCTV in two days
अयोध्या। राजकीय टीबी चिकित्सालय में समय से चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों के न पहुंचने के मामले में ‘अमर उजाला’ में गुरुवार को छपी खबर का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

अस्पताल में समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए दो दिन के भीतर बायोमीट्रिक हाजिरी की व्यवस्था शुरू करने व सीसीटीवी लगवाने का निर्देश दिया गया है।
जिले में मौजूदा समय में करीब तीन हजार क्षय रोगी चिह्नित हैं। जिनके इलाज के लिए मुख्यालय पर एक राजकीय टीबी चिकित्सालय संचालित है। अस्पताल में बुधवार को 10:15 बजे तक एक भी चिकित्सक नहीं बैठा था। तमाम पटल खाली थे।
विज्ञापन

कई मरीज चिकित्सकों का इंतजार कर रहे थे। अमर उजाला ने गुरुवार के अंक में माई सिटी में ‘दो घंटे खांसते रहे रोगी, नहीं खुली ओपीडी’ शीर्षक खबर प्रकाशित की तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरके सक्सेना ने बताया कि समय पर ड्यूटी पर न पहुंचना सेवा के प्रति घोर लापरवाही की श्रेणी में आता है।
खबर को संज्ञान में लेते हुए दो दिन के भीतर अस्पताल में बायोमीट्रिक से हाजिरी लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने व हर गतिविधि की निगरानी के लिए सीसीटीवी लगवाने का निर्देश दिया गया है।
उन्होंने कहा कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की हिदायत भी दी गई है। वहीं राजकीय टीबी चिकित्सालय अब जिला महिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
इसके पीछे चिकित्सालय के मूल भवन को जर्जर होना मुख्य कारण बताया गया है। नए स्थल पर गुरुवार से ओपीडी सेवाएं भी प्रारंभ की गई हैं। चिकित्सक समय पर बैठे। कुछ जांचें भी यहीं पर की जा रही हैं।
राजकीय टीबी चिकित्सालय का भवन झारखंडी वार्ड के निकट खिडक़ी अली बेग में स्थित है। यहां पर उसका निजी भवन बनाया गया है, लेकिन काफी पहले बना यह भवन जर्जर हो चुका है।

इस भवन को अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा पत्राचार किया जा रहा था। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बीते दिनों इस अस्पताल को महिला अस्पताल के पीछे स्थित प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट करने की अनुमति दी थी।
प्रभारी जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरके सक्सेना ने बताया कि मूल भवन जर्जर होने के कारण उसकी मरम्मत कराने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
जब तक मरम्मत नहीं हो जाती तब तक अस्थाई तौर पर महिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में क्षेत्रीय निदान केंद्र के निकट टीबी अस्पताल संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed