फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Education Minister Dharmendra Pradhan will be the chief guest of the convocation of Avadh University

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान होंगे अवध विवि के दीक्षांत के मुख्य अतिथि

Fri, 03 Dec 2021 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Education Minister Dharmendra Pradhan will be the chief guest of the convocation of Avadh University
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन में गुरुवार शाम 4 बजे दीक्षांत समारोह की तैयारियों की बैठक में कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने बताया है कि 26 वें दीक्षांत समारोह के मुख्यातिथि भारत सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान होंगे।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व उच्चायुक्त, त्रिनिदाद एवं टोबैगो डॉ. रोजरगोपाल होंगे। उच्चायुक्त डॉ. रोजर गोपाल को मानद् उपाधि प्रदान की जायेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता अवध विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। कुलपति ने दीक्षांत समारोह की तैयारियों के लिए बनाई गई 19 समितियों के संयोजकों से कहा कि तय समय पर सभी कार्य संपन्न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने कुछ विषयों के परीक्षा परिणाम शीघ्र जारी करने का निर्देश दिया। जिससे उपाधि एवं गोल्ड मेडल प्राप्त छात्रों की सूची बन सके। कुलपति ने बताया कि दीक्षांत समारोह के परिधान में पुरुषों के लिए सफेद कुर्ता एवं सफेद पायजामा व महिला परिधान में सफेद कुर्ता एवं सफेद सलवार अथवा लाल बार्डर की साड़ी होगी।
इन दोनों परिधानों के साथ पीले रंग की सदरी पहनावे के रूप में होगी। कुलपति ने बताया कि कुलाधिपति के निर्देशों के अनुपालन में दीक्षांत समारोह में ग्रामीण प्राथमिक विद्यालय की छात्र-छात्राएं शामिल होंगी।

बैठक में कुलसचिव उमानाथ, वित्त अधिकारी प्रो. चयन कुमार मिश्र, मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. अशोक शुक्ल, प्रो. आरके तिवारी, प्रो. जसवंत सिंह, प्रो. नीलम पाठक सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed