फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   education

18 व 19 दिसंबर को उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा दीक्षांत वेशभूषा

Wed, 15 Dec 2021 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
education
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में सोमवार देरशाम को 20 दिसंबर को होने वाले 26 वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने समिति के संयोजकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में कुलपति ने बताया कि18 से 19 दिसंबर को प्रात: 10 बजेसे छात्र-छात्राओं को उपाधि एवं दीक्षांत वेशभूषा उत्तरीय का वितरण किया जाएगा। दीक्षांत समारोह स्थल स्वामी विवेकानंद सभागार में रिहर्सल होगा।
विज्ञापन

कुलपति ने स्वर्ण पदक एवं उपाधि प्राप्त छात्रों को सूचित करनेके लिए विभागाध्यक्ष, समन्वयकों को निर्देशित किया। इसके साथ ही सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट अपलोड करने का निर्देश दिया। कुलपति ने बताया कि इस समारोह में 100 से ज्यादा स्वर्णपदक प्रदान किए जाएंगे, जिसमें कुुलपति, कुलाधिपति एवं दान स्वरूप स्वर्ण पदक शामिल हैं। वहीं स्नातक, परास्नातक एवं पीएचडी उत्तीर्ण 1224 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी। बताया कि समारोह में प्राथमिक विद्यालय के 30 विद्यार्थियों को आमंत्रित किया जा रहा है जो इस कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण होंगे।
विज्ञापन

कुलपति ने सभी समितियों के संयोजकों के साथ समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा की एवं दिशा-निर्देश प्रदान किया। बैठक में कुलसचिव उमानाथ, वित्त अधिकारी प्रो चयन कुमार मिश्र, मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. नीलम पाठक, प्रो. अशोक शुक्ल, प्रो. आरके तिवारी, प्रो. राजीव गौड़, प्रो. जसवंत सिंह, प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. आरके सिंह, प्रो. केके वर्मा, प्रो. सिद्धार्थ शुक्ल, प्रो. विनोद श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed