फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   education

स्नातक पाठ्यक्रमों की कल से होगी काउंसलिंग

Sun, 13 Sep 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
education
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में संचालित विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में काउंसलिंग होगी। 15 सितंबर से शुरू काउंसलिंग 19 सितंबर तक चलेगी। इस अवधि में अभ्यर्थियों को कोविड सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह के निर्देश पर काउंसलिंग की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट विश्वविद्यालय की साइट पर अपलोड कर दी गई है। काउंसलिंग 15 सितंबर को सुबह 10 बजे परिसर के संत कबीर सभागार में होगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने कोविड-19 सुरक्षा मानको को ध्यान में रखते हुए मुख्य द्वार पर थर्मल स्कैनिंग के उपरांत ही काउंसलिंग में अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। काउंसलिंग के समय अभ्यर्थियों को मास्क, ग्लब्स एवं सैनिटाइजर साथ उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि 15 सितंबर से 19 सितंबर तक परिसर के स्नातक पाठ्यक्रमों के 15 विषयों की काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग के समय अभ्यर्थियों को हाईस्कूल एवं इंटर का अंक पत्र, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, स्थानांतरण प्रमाणपत्र की मूल प्रति, दो रंगीन फोटो एवं पाठ्यक्रम की शुल्क जमा करने के लिए अभ्यर्थियों को एटीएम कार्ड लाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed