{"_id":"5e0e37728ebc3e87ae37ef54","slug":"education-faizabad-news-lko5009479148","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्र को लेकर नए सिर से मांगी गई विद्यालयों से सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्र को लेकर नए सिर से मांगी गई विद्यालयों से सूचना
विज्ञापन
अयोध्या। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर बनाए गए परीक्षा केंद्रों से संबंधित सूचनाएं अब नए सिरे से मांगी गई हैं। परीक्षा से संबंधित चारदीवारी, सीसीटीवी, रिकॉर्डर, राउटर आदि समस्त मानकों को लेकर विभाग की ओर से पड़ताल कराई जा रही है। डीआईओएस ने मानकों से संबंधित समस्त सूचनाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। बाद में सख्त कार्रवाई की हिदायत भी दी है।
फरवरी में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। जिसमें इस बार हाईस्कूल के 45825 व इंटर के 37809 सहित 83334 छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। इसको लेकर इस बार भी शासन की ओर से तमाम सख्ती बरती गई है।
नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए परीक्षा कक्षों में दोनों तरफ से सीसीटीवी, वायस रिकार्डर, राउटर सहित तमाम हाईटेक इंतजाम करने का निर्देश जारी किया गया है। बीते 12 नवंबर को मानक में फिट पाए गए 124 स्कूलों को ऑनलाइन केंद्र बनाया गया था। जिन पर करीब दो सौ आपत्तियां प्राप्त हुईं। इसके बाद उप जिलाधिकारियों की रिपोर्ट पर तहसीलवार दस केंद्र निरस्त करके नौ नए केंद्र बनाए गए।
विज्ञापन
फिर भी इन केंद्रों में तमाम कमियां सामने आने की शिकायत है। परीक्षा समिति की बैठक में गतदिनों ने नोडल अधिकारी नामित करके सभी मानकों से संबंधित रिपोर्ट मांगी गई थी। कुछ टीमों ने अलग-अलग इलाकों में निरीक्षण भी किया, लेकिन शत-प्रतिशत सूचना प्राप्त नहीं हो सकी। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक आरबी सिंह चौहान ने नए सिरे से सूचनाएं प्रेषित करने का निर्देश दिया है।
उन्होंने जारी आदेश में कहा है कि कुछ केंद्रों की मानकविहीन होने की शिकायत प्राप्त हुई है। इसलिए केंद्र बने सभी विद्यालय सीसीटीवी, चारदीवारी, शौचालय, पेयजल, वायस रिकॉर्डर, राउटर आदि की सूचनाएं अतिशीघ्र प्रेषित करें। इसके बावजूद भी निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।