{"_id":"60cf8e508ebc3e2a03487ef6","slug":"earthen-wall-collapsed-in-the-rain-sleeping-young-man-dies-after-being-buried-in-the-rubble-faizabad-news-lko583397261","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात में भरभरा कर गिरी मिट्टी की दीवार, सो रहे युवक की मलबे में दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में भरभरा कर गिरी मिट्टी की दीवार, सो रहे युवक की मलबे में दबकर मौत
विज्ञापन
इनायत नगर थाना क्षेत्र के निमड़ी गांव अंतर्गत पूरे पोखरिया में मिट्टी की कच्ची दीवार गिरने के बा?
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र के निमड़ी गांव अंतर्गत पूरे पोखरिया में रुक-रुक कर हो रही बरसात के बीच मिट्टी की कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। मलबे में युवक की दबकर मौत हो गई।
वहीं रौनाही थाना क्षेत्र के खिरौनी ग्रामसभा में कच्चा मकान ढह गया। जिसमें सो रही महिला व उसकी बेटी मलबे में दब गईं। हल्ला-गोहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उनको सकुशल बाहर निकाला।
इनायत नगर थाना क्षेत्र के निमड़ी गांव अंतर्गत पूरे पोखरिया निवासी संदीप पांडे(23)पुत्र शेष नारायण पांडे अपने मिट्टी की दीवार के ऊपर टीन शेड रखकर परिवार सहित रहता था।
विज्ञापन
कई दिनों से हो रही बरसात के बीच कच्ची मिट्टी की दीवार रविवार भोर में करीब 4 बजे भरभरा कर ढह गई। जिसके मलबे में संदीप पांडे दब गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबे से उसे बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
घटना के 7 घंटे बाद इनायत नगर थाने के बीट प्रभारी उप निरीक्षक मनोज कुमार प्रजापति सिपाहियों के साथ पहुंचे और उन्होंने पंचायत नामा कराने के उपरांत युवक का शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा। क्षेत्रीय लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक ने ग्रामीणों के बयान दर्ज किए।
बड़ागांव प्रतिनिधि के अनुसार तीन दिन से हो रही बारिश से रविवार को रौनाही थाना क्षेत्र के खिरौनी ग्रामसभा निवासी विमला देवी पत्नी रामानंद गौड़ का मिट्टी का बना घर ढह गया।
मकान में विमला व उसकी एक बेटी सो रही थी। जो मलबे में दब गईं। मकान ढहने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। करीब दो घंटे बाद आपसी सहयोग से ग्रामीणों ने मलबा हटाकर मां-बेटी को बाहर निकला।
दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है। उप जिलाधिकारी सोहावल स्वप्निल यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, जांच कराई जा रही है। पीड़िता की मदद की जाएगी।