{"_id":"5952a2e84f1c1b0b478b4851","slug":"drunken-coop-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत मिला सिपाही, सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत मिला सिपाही, सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों की सुरक्षा करने वाली पुलिस का एक बार फिर दागदार चेहरा सामने आया है। मंगलवार को थाना कैंट अंतर्गत रतिया इलाके में पुलिस लाइन में कार्यरत एक सिपाही नशे में धुत जमीन पर लेटा हुआ मिला। इस दौरान उसे देखने वालों का मजमा लगा रहा।
हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस के जवान उसे वहां से उठाकर ले गए। बाद में एसएसपी ने उक्त सिपाही को निलंबित कर दिया है। रतिया इलाके में मंगलवार सुबह एक सिपाही वर्दी समेत जमीन पर लेटा हुआ मिला, जब लोग उसके पास पहुंचे तो उन्हें सारा माजरा समझ में आ गया, ये जनाब नशे में धुत थे।
उक्त सिपाही दुर्गेश गिरी पुलिस लाइन में तैनात है। इसकी सूचना मिलने पर थाना कैंट से कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और उसे अपने साथ जबरदस्ती बैठाकर साथ ले गए। बाद में सिपाही दुर्गेश का मेडिकल कराया गया जिसमें नशे की पुष्टि होने पर एसएसपी सुभाष सिंह बघेल ने उसे सस्पेंड कर दिया।