{"_id":"5ee251898ebc3e42bf77f229","slug":"drowened-faizabad-news-lko525511575","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते समय तीन फीट गहरे नलकूप में ही डूब गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाते समय तीन फीट गहरे नलकूप में ही डूब गया युवक
विज्ञापन
युवक की नलकूप के हौज में नहाते समय मौत हो गई।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के चवढार ग्राम पंचायत निवासी युवक (32) की गुरुवार दोपहर नलकूप के हौज में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
चवरढार ग्राम पंचायत के पूरे बिहारी गांव निवासी शिव पूजन तिवारी गुरुवार दोपहर घर के पास स्थित अपने निजी नलकूप के हौज में स्नान कर रहा था। नलकूप चल रहा था। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो परिवार के लोग बुलाने गए।
आवाज देने पर जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो लोग सन्न रह गए। उसके बाद परिवारीजन उसे नलकूप के हौज से निकालकर सीएचसी बीकापुर ले आए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिवारीजन शव लेकर घर चले गए। परिवारीजनों द्वारा पुलिस को सूचना नहीं दी गई है इसे सामान्य मौत बताया जा रहा है। नलकूप के हौज की गहराई काफी कम करीब 3 फीट है। जिसमें डूबने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
प्रधान प्रतिनिधि विनय तिवारी ने बताया कि मृतक युवक करीब डेढ़ माह पूर्व लॉकडाउन के चलते मुंबई से घर वापस आया था और स्वस्थ था। परिवार में पत्नी के अलावा 6 वर्ष का एक पुत्र है। लोगों युवक की मौत हार्ट अटैक से होने की संभावना जता रहे हैं। कोतवाल इंद्रेश यादव ने बताया कि उन्हें युवक की मौत केेे बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।