फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   drowened

सरयू में नहा रहे दो बच्चे डूबे, मौत

Tue, 12 May 2020 08:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
drowened
किशोरों की मौत के बाद पहुंचे विधायक वेद प्रकाश व पूर्व मंत्री तेजनरायण। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मौनी मांझा के पास सरयू नदी में डूबकर दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता व पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे और मृतकों के परिवारीजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

मौनी मांझा निवासी रामू यादव (10) व श्रवण यादव (09) मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे घर से खेलने के बहाने निकले थे। दोनों मौनी मांझा के पास सरयू तट पर तरबूज खाने लगे। इसी दौरान दोनों ने नदी में स्नान के लिए छलांग लगा दी।
विज्ञापन

नहाते समय अचानक गहरे पानी में तेज धारा में फंस गए। जहां तेज बहाव में डूब गए। बच्चों ने मदद की गुहार लगाई लेकिन आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे दोनों पानी में समा गए। बच्चों के साथ मौजूद एक अन्य किशोर ने भागकर घरवालों को सूचना दी। घरवालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सीओ अयोध्या अमर सिंह, कोतवाली प्रभारी सुरेश पांडेय, चौकी प्रभारी नयाघाट धर्मेंद्र मिश्र दल बल सहित मौके पर पहुंचे और तत्काल गोताखोरों को लगाकर किशोरों की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों किशोरों का शव बरामद कर लिया गया। वहीं, घटना की सूचना पर नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता भी पहुंचे और परिजनों को ढांढ़स बंधाया। समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्य मंत्री तेज नारायण पांडेय ने भी मौके पर पहुंचकर दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed