{"_id":"588107ba4f1c1b4216efe5a0","slug":"driver-killed-in-collision-of-truck-and-tempo","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-टेंपो की भिड़ंत में चालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-टेंपो की भिड़ंत में चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे से कोतवाली के आजादनगर के पास गुरुवार सुबह बाबाबाजार से रुदौली आ रहे ट्रक और टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में टेंपो चालक की मौत हो गई, जबकि चार यात्री घायल हुए हैं। सभी यात्री एक ही परिवार के हैं।
पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां से मां-बेटी की हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ऑटो पर सवार तीन अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं।
रुदौली कोतवाली क्षेत्र के टांडा सूफी गांव निवासी ने गुरुवार की सुबह घने कोहरा में परिवार समेत अपने गांव जाने के लिए भेलसर चौराहे के एक ऑटो बुक किया। परिवार ऑटो में सवार होकर रुदौली-बाबाबाजार मार्ग के रास्ते अपने गांव की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान सुबह लगभग आठ बजे जैसे ही ऑटो आजादनगर स्थित करमा गांव के पास पहुंची कि बाबा बाजार की ओर से आ रही ट्रक ने आटो को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई व आटो सवार 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये।
ट्रक चालक अपना वाहन छोड़ मौके से भाग निकला। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मची तो आसपास के लोग दौड़े और बचाव तथा रहात की कवायद शुरू की और हादसे की जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस मंगवाकर गंभीर घायल चार लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां से मां-बेटी की हालत गंभीर होने के चलते डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
आटो पर सवार तीन अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं। जो दूसरा साधन पकड़ अपने गंतव्य को चले गये। कोतवाली एसएसआई अखिलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि ट्रक व आटो की टक्क र में आटो चालक मो. महताब (उम्र 35) निवासी मोहल्ला पूरेखान की मौत हुई है।
जबकि घायलों रोहन (उम्र 9), राधा (उम्र 32),रवि (उम्र 6) व सलीम (उम्र 14) को उपचार के लिए भिजवाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गाया है। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में लिया है। अभी तहरीर नहीं मिली है ।