{"_id":"7bcf74dffc0f93a9782a9259b5eb4f79","slug":"drew-crowds-to-add-name-in-voter-list-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में नाम बढ़ाने को उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में नाम बढ़ाने को उमड़ी भीड़
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की सभी तहसीलों में शुक्रवार को कमोवेश यहीं हाल रहा। बीकापुर तहसील में तो नाम बढ़वाने के लिए उमड़ी भीड़ को देखते हुए तहसील प्रशासन ने निर्देश जारी कर दिया कि जिन्हें नाम बढ़वाना है वो स्वयं आकर आवेदन करें।
प्रधान चुनाव इसी माह के आखिर में शुरू हो जाएगा। मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए शुक्रवार को गांव गांव से लोग तहसील पहुंचे। कुछ ही देर में तहसील में खासी भीड़ जमा हो गई। अचानक बढ़ी भीड़ से तहसील प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।
नाम बढ़वाने के लिए थोक के भाव में प्रारूप दो जमा होने लगे तो तहसील प्रशासन ने पाबंदी लगाते हुए निर्देश दिया कि लोगों को स्वयं आकर प्रारूप दो जमा करना होगा। सात नवंबर मतदाता सूची में नाम बढ़वाने की अंतिम तारीख है। परुवा से आई संतोष पांडेय ने बताया कि उनके परिवार का कई नाम छूट गया है।
विज्ञापन
जिसके लिए आवेदन पत्र जमा करने आई हूं। इसी तरह से शाहगंज और डेहरियाबां से आए कई लोगों ने बताया कि नाम छूट गया है। वहीं, आवेदन जमा करने वाले काउंटर पर उमड़ी भीड़ से कइयों का आवेदन पत्र भी नहीं जमा हो सका।
तहसीलदार अरुण कुमार मिश्र ने बताया की सात नवंबर तक ऐसे लोगों का नाम बढ़वाने का निर्देश दिया गया है जो गांव में निवास करते है और नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से छूट गया है। उन्होंने बताया कि इसकी जांच भी लेखपाल और सुपरवाइजर से करवाई जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही नाम बढ़ाने का निर्णय लिया जाएगा।