फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   dowry case

विवाहिता को दहेज के लिए पीट कर घर से निकाला

Fri, 19 Jul 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
dowry case
अयोध्या। खंडासा के सिधारी बाजार में बुधवार रात विवाहिता की पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया गया। इससे उसका एक हाथ टूट गया और सिर में गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर के अनुसार आरती पत्नी सत्य प्रकाश कौशल का विवाह चार साल पहले हुआ था। मसकनवा गोंडा की रहने वाली आरती के माता-पिता की मौत हो चुकी है।
उसके भाई ने विवाह की सभी रस्में पूरी करते हुए दान दहेज दिया था। उसकी एक डेढ़ साल की बच्ची भी है। आरोप है कि बच्ची के जन्म के समय से ही उसे दहेज के लिए मारापीटा जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार पीड़िता ने आत्महत्या करने का भी प्रयास किया। आरोप है कि बुधवार रात दस बजे उसके ससुरालवालों ने पीड़िता को लाठी डंडे से मारते हुए घर से निकाल दिया।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी खंडासा में भर्ती कराया, यहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थाना प्रभारी खंडासा आरके राणा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति सत्य प्रकाश समेत बिधिचंद, शिवकुमारी, विकास और आंचल पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed