{"_id":"57af60104f1c1bee2cee46bf","slug":"doctor-went-without-woman-check-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव पीड़िता को बिना जांचे चले गए डॉक्टर, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव पीड़िता को बिना जांचे चले गए डॉक्टर, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 13 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
हैदरगंज पीएचसी में हंगामे के दौरान मौजूद परिवारीजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंभीर हालत में लाई गई प्रसव पीड़िता को देखे बगैर हैदरगंज पीएचसी पर तैनात एक डॉक्टर बाइक से कहीं चले गए। इस बात से नाराज तीमारदारों ने पीएचसी पर हंगामा शुरू कर दिया। बात सीएमओ तक पहुंची तो तुरंत तारुन सीएचसी अधीक्षक मौके पर पहुंचे। आरोपी डॉक्टर को फटकार लगाने के बाद पीएचसी से हटा दिया गया।
मरीज को लगभग दो घंटे बाद इलाज मिल पाया। हैदरगंज पीएचसी पर शनिवार को सुबह करीब 10 बजे ग्राम पंचायत गड़ौली निवासी राजेश पांडेय अपनी पत्नी सरोज को दिखाने पीएचसी पहुंचे। प्रसव पीड़ा के साथ गर्भवती सरोज को चक्कर आ रहा था और वह बेहोश हो जा रही थी।
गंभीर हालत में जब उसे डॉक्टर जेके सोनी के कक्ष में ले जाया गया तो डॉक्टर बिना देखे ही बाइक से कहीं चले गए। जिससे नाराज परिवारीजनों और तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा देख लोगों की भीड़ जुटने लगी। परिवारीजनों ने सीएमओ को फोन कर डॉक्टर की लापरवाही व पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया और शिकायत की।
विज्ञापन
कुछ देर बाद सीएमओ के निर्देश पर तारुन सीएचसी अधीक्षक डॉ. वेद प्रकाश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे तीमारदारों को शांत कराया। अधीक्षक ने फौरन आरोपी डॉक्टर को तलब कर लिया और जमकर फटकार लगाने के बाद उन्हें हटा दिया। अधीक्षक ने सीएचसी पर मौजूद अन्य कर्मियों की भी क्लास ली।
अधीक्षक डॉ. वेद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सफाई कर्मी ओमप्रकाश की लापरवाही पर दो माह का वेतन रोक दिया गया है और पीएचसी में फार्मासिस्ट की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पीएचसी पर डॉक्टर की भी तैनाती कर दी जाएगी। रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जा रही है।