{"_id":"576ec86b4f1c1b625fb48369","slug":"doctor-accused-of-negligence-in-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप, प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
इलाज में लापरवाही को लेकर तीमारदारों ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पड़ोसी जिला गोंडा निवासी तीमारदारों ने शनिवार को प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उनकी मांग है कि चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए व क्षतिपूर्ति दिलाई जाए।
प्रदर्शन की जानकारी पर कोतवाली पुलिस ने समझा-बुझाकर सभी को वापस भेज दिया। पड़ोसी जिला गोंडा के नबावगंज थाना क्षेत्र स्थित अशोकपुर गांव निवासी 35 वर्षीय संजय कुमार को पथरी की शिकायत पर शहर के आवास विकास कॉलोनी अंगूरीबाग स्थित नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया था।
उसके पिता रामसबेरे का आरोप है कि चिकित्सक ने 17 मई को भर्ती कराने के बाद इलाज व ऑपरेशन आदि के लिए 35 हजार लिये और तब ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद लड़के की हालत सुधरने के बजाय बिगड़ती रही वहीं डॉक्टर की ओर से टालमटोल किया जाता रहा।
विज्ञापन
शनिवार को मरीज को पेशाब नली लगाकर नर्सिंगहोम से बाहर कर दिया गया। इसी को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंप चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने व क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की गई है।