फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   DM visits flood affected areas of Sohawal and Rudauli

डीएम ने किया सोहावल व रूदौली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

Fri, 27 Sep 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
DM visits flood affected areas of Sohawal and Rudauli
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने शुक्रवार को संभावित बाढ़ के खतरे के मद्देनजर रुदौली और सोहावल का दौरा किया। जिले में बाढ़ से सात गांव, रुदौली के एक गांव, सोहावल और 10 गांव तहसील सदर प्रभावित हैं।
विज्ञापन

सरयू नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। खतरे का निशान 92.730 मीटर है। सुबह आठ बजे सरयू नदी का जलस्तर 91.890 मीटर था। जलस्तर खतरे के निशान 0.840 मीटर कम था।
विज्ञापन

डीएम ने बाढ़ की आशंका पर टीमों को तत्काल सक्रिय किए जाने का निर्देश दिया। भ्रमण के दौरान आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था का निर्देश भी दिया।
डीएम ने सोहावल के रामनगर धौरहरा महोली के साइफन स्थल सहित रुदौली तहसील के ग्राम मंहगूपुर, मुजेहना, देवीपुर, सरायनासिर, अब्बुपुर आदि संभावित बाढग़्रस्त ग्रामों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के साथ रुदौली विधायक रामचंदर यादव भी थे। विधायक के कहने पर डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व जीएल शुक्ल को कैथीमांझा के गांव वालों को आने-जाने के लिए लगाई चार नावों के स्थान पर दो बढ़ी नाव व दो मोटरबोट लगाने का निर्देश दिया है।
एडीएम ने बताया कि कैथीमांझा गांव सरयू नदी की मेन धारा तथा उससे निकली सोती धारा के बीच में बसा है, यहां 84 परिवार व उनके जानवर रहते है। इन परिवारों को 84 राहत सामग्री के पैकेट वितरित कराया गया है। इसमें 15 सामग्री हैं।

डीएम ने देवीपुर गांव सहित अन्य क्षेत्र के जिनके घरों मे बरसात का पानी भरा है, उन्हें तिरपाल उपलब्ध कराने के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व को निर्देश दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed