फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   DM threw the paper, the nodal officer to reprimand

डीएम ने फेंक दी पत्रावली, नोडल अफसर को फटकार

Thu, 04 Aug 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 04 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों द्वारा शहरी आशा बहुओं की नियुक्ति प्रक्रिया को डीएम किंजल सिंह ने निरस्त कर दिया है। अरबन हेल्थ पोस्ट के नोडल अधिकारी को फटकार लगाई और कहा कि पिछले चार माह तक पत्रावली कहां थी, सवाल कर जवाब तलब किया।
विज्ञापन


उन्होंने अरबन आशा से जुड़ी पत्रावली को फेंक दिया। डीएम ने कहा कि नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करें। पुराने डीएम के अनुमोदन पर हमारे स्तर से नियुक्ति नहीं होगी।  
विज्ञापन

शहर के मलिन बस्तियों में आशा बहुओं की नियुक्ति की जानी है।

इसके लिए तत्कालीन डीएम योगेश्वर राम मिश्र से अरबन हेल्थ पोस्ट के नोडल अधिकारी डॉ. एके कनौजिया ने मार्च से पहले अनुमति ली थी। उसी पत्रावलियों के सहारे डॉ. कनौजिया आशा बहुओं की नियुक्ति करने के फिराक में थे। गोपनीय तरीके से आशा बहुओं की नियुक्ति के सारे तंत्र तैयार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी आशा के साक्षात्कार के लिए डीएम से अनुमति मांगी गई, तब मामला प्रकाश में आया। उसी के बाद परत-दर-परत खुलती गई। विभागीय अफसरों की चालाकी देख डीएम ने फटकार लगाई। डीएम ने आशा बहुओं   की नियुक्ति को तुरंत निरस्त कर दिया। कहा कि नए सिरे से नियुक्ति की पत्रावलियां तैयार की जाए। आशा बहुओं की नियुक्ति निरस्त किए जाने की बात प्रभारी जिलाधिकारी डॉ. छैल बिहारी द्विवेदी ने स्वीकार है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed