फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   DM along with officers took stock of preparations for Deepotsav

अफसरों के साथ डीएम ने लिया दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा

Thu, 28 Oct 2021 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
DM along with officers took stock of preparations for Deepotsav
अयोध्या। नवागत जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बुधवार को अफसरों के साथ दीपोत्सव को लेकर उससे जुड़े कई स्थलों का निरीक्षण किया। कई स्थानों पर उन्होंने अफसरों को बेहतर व्यवस्था करने और 30 अक्तूबर तक तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने सरयू घाट पर बनाए गए हेलीपैड, भरत मिलाप स्थल, रामकथा पार्क, पार्किंग स्थल, राम कथा पार्क के सामने से हटाया गए अतिक्रमण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने हटाए गए अतिक्रमण स्थल का समतलीकरण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके बाद सरयू आरती स्थल पर बनाए जाने वाले मंच, राम की पैड़ी पर मुख्य अतिथि व श्रीराम दरबार के लिए बनाए जाने वाले मंच का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि राम की पैड़ी पर जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए उच्च कोटि की स्थायी रेलिंग लगवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ सीडीओ अनीता यादव, एडीएम सिटी सलिल कुमार पटेल सहित दीपोत्सव कार्यक्रम के आयोजन से जुड़े विभागों के अधिकारी व संबंधित कार्यदायी संस्था के प्रभारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed