{"_id":"60e9e3108ebc3ec7d8772bd9","slug":"disposal-of-8351-cases-in-national-lok-adalat-faizabad-news-lko586357731","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत में 8351 वादों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत में 8351 वादों का निस्तारण
विज्ञापन
अयोध्या। शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 8351 वादों का निस्तारण हुआ। इस दौरान 3.11 करोड़ का उत्तराधिकार प्रमाणपत्र तथा 5.26 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस लोक अदालत की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश तिवारी ने की।
राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी शैलेंद्र सिंह यादव व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रिचा वर्मा ने बताया कि इस दौरान 8351 वादों का निस्तारण हुआ। भू देव गौतम न्यायाधीश मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण द्वारा 48 वाद निस्तारित किए गए। जिस पर कुल 24 लाख 37 हजार 597 रुपए की धनराशि क्षतिपूर्ति निर्धारित की गई।
बैंक रिकवरी से संबंधित 754 प्री-लिटिगेशन वाद निस्तारित हुए, जिनमें 3 करोड़ 98 लाख रुपए वसूले गए। वहीं, पारिवारिक न्यायालय द्वारा 45 मुकदमों को निस्तारित किए गए। संबंधित मजिस्ट्रेट न्यायालयों द्वारा 1996 फौजदारी वादों को भी निस्तारित किया, जिसके एवज में 5 लाख 26 हजार रुपए अर्थदंड अधिरोपित किए गए।
विज्ञापन
सिविल न्यायालय द्वारा कुल 67, राजस्व मामलों से 54 सौ वाद विभिन्न राजस्व न्यायालय द्वारा निस्तारित किए गए। राष्ट्रीय लोक अदालत में नि:शुल्क एलोपैथिक चिकित्सा शिविर व होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बहुत से लोगों ने जांच कराई और परामर्श लिया।